{"_id":"65bfe12f00a17c027205188b","slug":"ayan-taken-4-vickets-in-ranji-debue-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-118742-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पहले रणजी ट्राॅफी में कर्नाटक के खिलाफ अयान ने झटके चार विकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पहले रणजी ट्राॅफी में कर्नाटक के खिलाफ अयान ने झटके चार विकेट
Mon, 05 Feb 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
रेलवे टीम से रणजी ट्राफी खेलने वाले देवरिया के मलकौली गांव के अयान चौधरी
....फोटो समाचार
मलकौली निवासी अयान रेलवे टीम से चुने गए हैं, अब आगामी मैचों पर नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अयान चौधरी ने अपने डेब्यू रणजी मैच में रेलवे से खेलते हुए कुल चार विकेट झटके। हालांकि, उनकी टीम को रविवार को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अयान अगले मैचों में दमदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने की कोशिशों में लग गए हैं।
सदर क्षेत्र के मलकौली गांव निवासी अयान चौधरी पुत्र स्व. ब्रजभूषण यादव का चयन रणजी ट्राॅफी के लिए रेलवे टीम में हुआ है। अपने पहले रणजी ट्राॅफी मैच में जो दो से चार फरवरी तक सूरत में हुआ। इसमें कर्नाटक के खिलाफ लेफ्ट आर्म स्पिनर अयान ने दो पारियों में चार विकेट हासिल किए।
अयान के स्थानीय प्रशिक्षक और देवरिया क्रिकेट क्लब के पदाधिकारी नीरज वाजपेयी ने रविवार को बताया कि पहले मैच ही में अयान ने दो इनिंग में 36 ओवर फेंके और छह मेडन रखकर 89 रन देकर चार विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
भारतीय टीम के सदस्य मनीष पांडेय का विकेट उन्होंने पाया। रोमांचक मैच में कर्नाटक को एक विकेट से जीत हासिल हुई। आने वाले दो मैचों में भी वह बेहतर प्रदर्शन करेंगे। देवरिया क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने भी अपने सीनियर खिलाड़ी के प्रदर्शन पर बधाई दी।
पूर्व क्रिकेटर अभय वर्मा, अतुल वर्मा, राधेश्याम शुक्ला, शेखर सिंह, अभिषेक रावत, शानू राय, डॉ. केडी मिश्रा, बजरंगी मणि, दुर्गेश पांडेय, करन पाल ने कहा कि अयान ने जिले के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाया है।
पहला मैच खेलकर मिला बड़ा अनुभव
अयान ने बताया कि रेलवे टीम का अगला मैच गोवा व त्रिपुरा से होना है। मौका मिला तो इसमें भी वह टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मनीष पांडेय का बड़ा विकेट पाने की खुशी रोमांच से भर दे रही है। पहली बार रणजी ट्राॅफी का मैच खेलकर खासा अनुभव हुआ है। आगे के मैचों में इसका लाभ मिलेगा। फिटनेस बरकरार रखकर बेहतर प्रदर्शन करना और अधिक से अधिक विकेट लेकर अपनी टीम को जिताना ही अभी लक्ष्य है।