{"_id":"6387a57ab9612b44a748ab6a","slug":"awash-complete-up-to-7-deoria-news-gkp459294156","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासों को सात तक पूर्ण कराएं बीडीओ : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासों को सात तक पूर्ण कराएं बीडीओ : सीडीओ
विज्ञापन

सीडीओ ने की पीएम व सीएम आवास योजना की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बुधवार को गूगल मीट के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान सीडीओ ने आवासों को सात दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2021-22 जनपद देवरिया के तहत 12 आवासों की तृतीय किस्त जारी नहीं हुई है। इसमें बनकटा 02, बरहज 02, भलुअनी 03, भटनी 03, सलेमपुर 02 आवास लंबित हैं। सभी बीडीओ को तीन दिन के अंदर तीसरी किस्त का भुगतान करने के निर्देश दिए। वर्ष 2020-21 जनपद देवरिया के तहत वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 34 आवास अवशेष हैं।
इसमें बैतालपुर 06, बनकटा 07, बरहज 01, भागलपुर 03, भलुअनी 01, भटनी 03, भाटपाररानी 00, सदर 01, देसही देवरिया 01, गौरीबाजार 02, लार 05, पथरदेवा 01, रुद्रपुर 02 सलेमपुर 01 आवास लंबित हैं। उन्होंने परिवारों पर दबाव बनाकर आवास पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2022-23 में स्वीकृत आवासों के नींव स्तर का निर्माण पूर्ण करते हुए द्वितीय किस्त जारी करने के निर्देश दिए। आवास प्लस की पात्रता सूची में अवशेष अपात्रों का रिमांड तत्काल किए जाने के निर्देश दिए।