{"_id":"65aec2fe095fbe89770663b9","slug":"awadh-bihari-has-come-home-eunuch-men-and-women-are-dancing-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-18025-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर आए हैं अवध बिहारी, झूम रहे किन्नर नर नारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर आए हैं अवध बिहारी, झूम रहे किन्नर नर नारी
विज्ञापन
अयोध्या में राम उत्सव पर नगर के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर भाव नृत्य करते हुए पहुंचे किन्नर समाज के
-रुद्रपुर में महोत्सव बन गया अयोध्या का उत्सव, रामोत्सव पर झूमकर नाची शिव की नगरी
-दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर लगा रामभक्तों का तांता
-हजारों भक्तों ने बड़े पर्दे पर देखी प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। महाकाल के स्वरूप दुग्धेश्वरनाथ का नगर रुद्रपुर त्रिभुवन के स्वामी प्रभु श्रीराम के अयोध्या पधारने पर सोमवार को झूम उठा। प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण देखने दुग्धेश्वर नाथ मंदिर आए हजारों भक्तों का टीवी पर बाल स्वरूप का दर्शन होते ही रोम रोम पुलकित हो उठा। भगवान का बाल रूप देखकर सबकी आंखें सजल हो गई। जय श्रीराम का जयघोष गूंजने लगा।
मंदिर पर आए किन्नर नर नारी सभी झूम कर भाव नृत्य करने लगे। रामलला के प्राक्ट्य का अयोध्या में चल रहा उत्सव रूद्रपुर में महोत्सव बन गया। यहां पौराणिक महत्व के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में बड़े पर्दे पर प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। राम भक्तों ने मंदिर में कई जगह भंडारे का आयोजन किया था।
बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान, विधायक जयप्रकाश निषाद, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बंधु उपेंद्र नाथ सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठेलाल निगम, ब्लाॅक प्रमुख ऊषा पासवान सहित आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर के गर्भगृह में भगवान के बाल स्वरूप का दर्शन कर भाव विभोर हो उठे। भगवान राम की प्रतिमा जैसे ही टीवी पर प्रकट हुई श्रद्धा से सब हाथ जोड़कर खड़े हो गए। लोगों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। मानों भगवान का दर्शन कर उन्हें पांच सौ वर्ष की तपस्या और कुर्बानी का फल प्राप्त हो रहा हो।
विज्ञापन
-- -- -
फोटो समाचार
रामोत्सव में झूम कर नाचा किन्नर समाज
रुद्रपुर। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा पर रुद्रपुर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा से पूरा नगर पट गया। अलग अलग जत्थों में निकली शोभा यात्रा के दौरान भक्तों ने राम सीता की मनमोहक झांकी निकाली। राम और सीता का किरदार निभा रहे कलाकारों का जीवंत प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। रामोत्सव में किन्नर समाज ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भगवान राम की भव्य प्रतिमा के साथ जय श्रीराम का जयघोष करते हुए रामरथ को पूरे नगर में भ्रमण कराया। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में किन्नर समाज का भाव नृत्य देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बस स्टेशन पर उन्होंने मंच लगाकर शिव तांडव का मंचन किया। संवाद
-- -- --
फोटो समाचार
विष्णु मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुई भव्य आरती
रुद्रपुर। दुग्धेश्वर नाथ मंदिर परिक्षेत्र में स्थित भगवान वामन विष्णु के मंदिर पर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद चतुभुर्जी भगवान की आरती की गई। यहां सांसद कमलेश पासवान सहित सैकड़ों भक्त शामिल हुए। मंदिर पर अखंड हरिनाम कीर्तन का आयोजन किया गया। यहां सुबह से भंडारा चल रहा था।
-- -- --
फोटो समाचार
सम्मानित हुए ढांचा गिराने वाले दो कारसेवक
रुद्रपुर। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर अयोध्या में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा के बाद सोमवार को दो कारसेवकों को सम्मानित किया गया। सांसद कमलेश पासवान और विधायक जयप्रकाश निषाद ने वर्ष 1992 की कारसेवा में भाग लेने वाले रुद्रपुर के कारसेवक महेश मणि और नंद किशोर गांधी को सम्मानित किया।