Deoria News: दूध लेने दुकान में गई 7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी की पिटाई; पुलिस-पीएसी तैनात
शहर के एक मुहल्ले में रविवार को किराने की दुकान पर मोहल्ले की सात वर्षीय बालिका दूध लेने गई थी। दुकानदार ने मासूम को दुकान में बुलाकर टॉफी और कुरकुरे देकर बात करने लगा और छेड़खानी करने लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर कोतवाली चली आई। दो पक्षों का मामला होने से मौके पर देखते ही देखते तनाव व्याप्त हो गया। तनाव देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
शहर के एक मुहल्ले में रविवार को किराने की दुकान पर मोहल्ले की सात वर्षीय बालिका दूध लेने गई थी। दुकानदार ने मासूम को दुकान में बुलाकर टॉफी और कुरकुरे देकर बात करने लगा और छेड़खानी करते हुए उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। मोहल्ले के ही रहने वाले कुछ लोग दुकान के सामने से गुजर रहे थे।
उन्होंने दुकानदार को बालिका संग छेड़खानी और बच्ची को रोते देखा। शोर मचाते हुए दुकान के अंदर घुस बालिका को बाहर निकाला और घर भेजा। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जुट गए और आरोपी दुकानदार की पिटाई करने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को लोगों की भीड़ से छुड़ाया और कोतवाली ले गई। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। जहां लोगों ने उनसे सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना की गंभीरता देखते हुए एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी भी मौके पर पहुंचे।
सदर विधायक ने सख्त कार्यवाई के लिए कहा। तनाव देखते हुए आरोपी की दुकान और घर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला तनावूपर्ण है। इसे देख मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।