फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Attempted to molested a seven year old girl in Deoria, local people beat her severely

Deoria News: दूध लेने दुकान में गई 7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी की पिटाई; पुलिस-पीएसी तैनात

Sun, 25 Aug 2024 03:18 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 25 Aug 2024 03:18 PM IST
सार

शहर के एक मुहल्ले में रविवार को किराने की दुकान पर मोहल्ले की सात वर्षीय बालिका दूध लेने गई थी। दुकानदार ने मासूम को दुकान में बुलाकर टॉफी और कुरकुरे देकर बात करने लगा और छेड़खानी करने लगा।

विज्ञापन
Attempted to molested a seven year old girl in Deoria, local people beat her severely
घटना के बाद मौके पर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी न अन्य पहुंच गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के एक मोहल्ले में किराना दुकान पर दूध लेने गई मासूम से दुकनदार ने दुष्कर्म कर दिया। बच्ची को दुकान के अंदर रोते देख रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचाया। इसके बाद दुकान में से मासूम को बाहर निकाल घर पहुंचाया और दुकानदार की पिटाई की।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर कोतवाली चली आई। दो पक्षों का मामला होने से मौके पर देखते ही देखते तनाव व्याप्त हो गया। तनाव देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


शहर के एक मुहल्ले में रविवार को किराने की दुकान पर मोहल्ले की सात वर्षीय बालिका दूध लेने गई थी। दुकानदार ने मासूम को दुकान में बुलाकर टॉफी और कुरकुरे देकर बात करने लगा और छेड़खानी करते हुए उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। मोहल्ले के ही रहने वाले कुछ लोग दुकान के सामने से गुजर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Attempted to molested a seven year old girl in Deoria, local people beat her severely
हंगामे के दौरान तनावपूर्ण माहौल बना रहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने दुकानदार को बालिका संग छेड़खानी और बच्ची को रोते देखा। शोर मचाते हुए दुकान के अंदर घुस बालिका को बाहर निकाला और घर भेजा। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जुट गए और आरोपी दुकानदार की पिटाई करने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को लोगों की भीड़ से छुड़ाया और कोतवाली ले गई। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। जहां लोगों ने उनसे सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना की गंभीरता देखते हुए एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी भी मौके पर पहुंचे।

सदर विधायक ने सख्त कार्यवाई के लिए कहा। तनाव देखते हुए आरोपी की दुकान और घर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला तनावूपर्ण है। इसे देख मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed