फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   attemp to loot atm

एसबीआई की एटीएम का टूटा मिला डिस्प्ले, कैश लूटने का प्रयास

Thu, 09 Sep 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
attemp to loot atm
एसबीआई की एटीएम का टूटा मिला डिस्प्ले, कैश लूटने का प्रयास
विज्ञापन

बरहज। बुधवार को थाना मार्ग स्थित एसबीआई शाखा में कांउटरों से लेन-देन का कार्य हो रहा था। जहां उपभोक्ताओं की भीड़ जमा थी। सुरक्षा में पुलिस भी तैनात थी। इसी बीच बैंक में लगे एटीएम का डिस्प्ले तोड़कर कैश लूटने के प्रयास का मामला सामने आया। जानकारी होने पर बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि कुछ मनबढ़ एटीएम का डिस्प्ले तोड़ कर कैश निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच राहगीरों की नजर पड़ गई। जिसे देख लोगों ने शोर मचाया। जानकारी होने पर मनबढ़ भाग निकले। बैंक की शाखा से 37000 खाताधारक जुड़े हैं। जबकि एटीएम से रोजाना करीब 20 लाख रुपये तक की निकासी की जाती है। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। डिस्प्ले टूटा मिला है। जांच कराई जा रही है। किसी एक पागल द्वारा पत्थर मारने से डिस्प्ले टूटने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed