फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   attack on student by knife

रंजिश में छात्र ने साथी को घोंपा चाकू, हालत नाजुक

Tue, 24 Aug 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
attack on student by knife
रंजिश में छात्र ने साथी को घोंपा चाकू, हालत नाजुक
विज्ञापन

लार। एक सप्ताह पूर्व क्लास में बैठने के हुए विवाद के बाद मंगलवार को दो छात्र भिड़ गए। एक छात्र ने दूसरे छात्र के पेट में चाकू घोंप दिया। बारहवीं का छात्र नितेश लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इससे अफरातफरी मच गई। आरोपी युवक गंडक नदी में कूद कर तैरते हुए भागने लगा। कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। इधर घायल छात्र को लेकर लोग सीएचसी लार पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोगों ने आरोपी छात्र को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लार थाना क्षेत्र के मेहरौना बाजार में कोचिंग सेंटर है। चुरियां गांव निवासी नितेश यादव 12वीं की कोचिंग करता है। उसी में मेहरौना बाजार का एक छात्र भी पढ़ता है। डेस्क पर बैठने के लिए एक सप्ताह पूर्व दोनों में विवाद हो गया था। मौजूद छात्रों और शिक्षकों के हस्तक्षेप से किसी तरह विवाद शांत हो गया। आरोप है कि आरोपी छात्र ने फोन कर देख लेने की धमकी दी थी। मंगलवार को कोचिंग की छुट्टी होते ही दोनों छात्र मेहरौना पुलिस चौकी से बीस मीटर की दूरी पर भिड़ गए। बात इतनी बढ़ी की साथी छात्र ने नितेश यादव के पेट में चाकू घोंप दिया। वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। लोगों के जुटने पर आरोपी छात्र गंडक नदी में कूद गया और तैरकर भागने लगा। मौजूद लोगे घायल छात्र को लेकर सीएचसी लार पहुंचे। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस तो लोगों ने आरोपी छात्र को सौंप दिया। पुलिस छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर थाने में नहीं पड़ी थी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी छात्र को हिरासत में लिया गया है। घायल छात्र का जिला अस्पताल में बयान दर्ज किया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed