फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Attack on soldiers who went to raid in Khori village, five in custody

Deoria News: खोरी गांव में दबिश देने गए सिपाहियों पर हमला, पांच हिरासत में

Mon, 28 Aug 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 28 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Attack on soldiers who went to raid in Khori village, five in custody
बरहज। थाना क्षेत्र के खोरी गांव में सोमवार को एक मामले में दबिश देने गए दो सिपाहियों पर आरोपी के परिजनों और गांव वालों ने हमला कर दिया। घटना की जानकारी होने पर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हमला करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने उठा लिया है।
विज्ञापन


पड़री मिश्र निवासी एक व्यक्ति के पुत्र की शादी बरहज थाना क्षेत्र के खोरी गांव निवासी रामविचार विश्वकर्मा के घर हुई है। बीते कुछ वर्षों से पति-पत्नी में मनमुटाव हो जाने से रामविचार की पुत्री मुंबई में अलग रह रही है। मामले में परिवाद भी दाखिल है। सोमवार को पड़री मिश्र निवासी व्यक्ति ने सुरौली थाने में तहरीर देकर रामविचार पर बाइक उठा लाने का आरोप लगाया। इसी मामले की जांच करने सुरौली थाने के दो सिपाही बाइक से दबिश देने गए थे। आरोपी को पकड़ने के लिए दोनों सिपाही घर में घुसने का प्रयास करने लगे तो रामविचार और उनके घर के अन्य लोगों ने काॅलर पकड़कर सिपाहियों की पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के लामबंद होने के कारण विवाद बढ़ गया। इसी बीच सिपाही ने बरहज और सुरौली पुलिस को सूचना दी। इस पर दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस रामविचार, उसके पुत्र जीतू विश्वकर्मा और अन्य सदस्यों को साथ थाने लेकर चली आई।
विज्ञापन

कोट-
खोरी गांव में सुरौली थाने की पुलिस द्वारा दबिश दिए जाने की बात सामने आई है। जिसमें हाथापाई होना बताया जा रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ, बरहज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed