फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   attack on sdm co by sword

एसडीएम-सीओ से भिड़े अंधभक्त, तलवार से प्रहार

Wed, 25 Mar 2020 05:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
attack on sdm co by sword
पुरवां से गिरफ्तार सुभद्रा देवी को जिला अस्पताल के इमरजेंसी पर मेडिकल कराया गया। - फोटो : DEORIA
एसडीएम-सीओ से भिड़े अंधभक्त, तलवार से प्रहार
विज्ञापन

सदर कोतवाली के पुरवां गांव का मामला, वर्षों से है अंधविश्वास का धंधा
12 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नवरात्र के प्रथम दिन मेहड़ापुरवां में एक कथित दुर्गा देवी के वहां लगी भीड़ को हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम से लोग उलझ गए। दुर्गा देवी बनी महिला ने तलवार से एसडीएम और सीओ पर प्रहार कर दिया। संयोग ही रहा कि किसी को चोट नहीं लगी। बाद में पहुंची फोर्स ने कथित दुर्गा देवी के साथ ही 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया।
सदर कोतवाली के मेहड़ापुरवां में परिषदीय शिक्षक शिव प्रसाद यादव की पत्नी सुभद्रा देवी वर्षों से अंधविश्वास का धंधा चलाती है। दूर-दूर से महिला और पुरुष यहां आते हैं। उनको यहां ठीक करने का दावा किया जाता है। कई महिलाओं और लड़कियों को एक ही कमरे में बंद कर दिया जाता है। बुधवार की सुबह जिला प्रशासन को सूचना मिली कि यहां काफी भीड़ है। एसडीएम दिनेश मिश्र और सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय के नेतृत्व में टीम वहां पहुंची। करीब 100 की संख्या में मौजूद महिला-पुरुषों ने विरोध शुरू कर दिया। दुर्गा देवी का रूप धारण की सुभद्रा देवी तलवार से इन लोगों पर वार कर दी। संयोग ही रहा कि तलवार किसी को लगा नहीं। बाद में पहुंची फोर्स ने कड़ाई कर 12 लोगों को पकड़ लिया। एसआई अंजनी कुमार की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने मेहड़ापुरवां की सुभद्रा देवी, उनके पति शिव प्रसाद यादव, बेटे अवनीश यादव, बहू मानवी यादव, गांव निवासी उषा देवी, रिया राजभर निवासी अंडिला, मईल, पूजा भारती निवासी छितौनी, हाटा, कुशीनगर, नेहा यादव निवासी रामपुर खुर्द, रामपुर कारखाना, जोखू चौहान निवासी बढ़या बुजुर्ग, सदर कोतवाली, सुभाष सिंह निवासी डिघवा, रामपुर कारखाना, देवा यादव निवासी विशुनपुर भरत राय, रामपुर कारखाना और विकास कुमार निवासी धतुरा खास, गौरीबाजार के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास, अंध विश्वास फैलाने, आर्म्स एक्ट, सेवेन सीएलए एक्ट और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर सभी को जेल भेज दिया गया। इस बाबत सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शिक्षक निलंबित
देवरिया। बैतालपुर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय धतुरा खास के सहायक अध्यापक शिव प्रसाद यादव को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि उक्त शिक्षक पुरवामेहड़ा में अपने निवास स्थान पर अपनी पत्नी की ओर से एकत्रित भीड़ का झांड़-फूंक करते हुए पाया गया। प्रशासन ने मना किया तो अधिकारियों से वह उलझ गया। कोरोना संक्रमण से बचाने को प्रधानमंत्री सहित मुख्यमंत्री जनता का सहयोग मांग रहे हैं। ऐसे में अनावश्यक भीड़ जुटाने, आडंबर फैलाने एवं महामारी के रोकथाम में सहयोग नहीं करने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed