{"_id":"5d1f84f68ebc3e3cc84a76ad","slug":"ats-deoria-news-gkp312787822","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएस सीओ बनकर घूमने वाला ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएस सीओ बनकर घूमने वाला ठग गिरफ्तार
विज्ञापन
फर्जी एटीएस का सीओ बनकर घुमने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढा।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएस सीओ बनकर घूमने वाला ठग गिरफ्तार
भीखमपुर रोड आंबेडकरनगर मोहल्ले का रहने वाला है अमित
केस दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने युवक को भेजा जेल, बाइक जब्त
गुरुवार की रात एटीएस लखनऊ भी पहुंची थी जिले में, जांच के बाद लौटी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। एटीएस का सीओ बनकर लोगों पर धौंस जमाने वाले जालसाज को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। अभिनंदन अमित अधिकारी नाम से बनाए गए फेसबुक आईडी पर उसके पुलिस की वर्दी में कई फोटो वायरल हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। यूपी एटीएस लिखी पल्सर बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि मूलरूप से गाजीपुर के दुल्लहपुर इलाके का रहने वाले रामलगन गन्ना विभाग में नौकरी करते थे। अब उनका परिवार भीखमपुर रोड आंबेडकरनगर मोहल्ले में रहता है। उनका बेटा अमित कुमार एटीएस का फर्जी सीओ बनकर घूमता था। इसी के बहाने वह लोगों पर धौंस दिखाकर अनुचित लाभ उठाता था। सीओ की वर्दी में उसने कई फोटो अपने फेसबुक आईडी पर अपलोड किया था। शुक्रवार को सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन रोड पर एक व्यक्ति खुद को एटीएस का सीओ बताकर लोगों को डरा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। यूपी एटीएस लिखी उसकी पल्सर बाइक पुलिस ने जब्त कर ली। उधर, जानकारी मिलने पर एटीएस लखनऊ की टीम देवरिया पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद टीम वापस लौट गई। कोतवाली पुलिस ने जालसाज अमित को जेल भेज दिया है।
एटीएस के वाट्सएप ग्रुप में भी था अमित
यूपी एटीएस का फर्जी सीओ बनकर घूमने वाले अमित के चाचा पुलिस विभाग में अधिकारी हैं। इसलिए अमित निडर रहता था। बीफार्मा की पढ़ाई कर चुके अमित ने बताया कि चाचा की वर्दी पहनकर घूमता था। वर्दी घर में रखी हुई है। बताया जा रहा है कि वह एटीएस के व्हाट्सएप ग्रुप में भी जुड़ा था। इससे उसे एटीएस की गतिविधियों की जानकारी मिलती रहती थी। एटीएस को भी शक हो रहा था कि कोई उनकी गोपनीय सूचनाएं लीक कर रहा है।