{"_id":"6ae0f8f274861715260add97","slug":"atiya-daughter-of-an-auto-rickshaw-driver-selected-for-the-national-athletics-competition-deoria-news-c-208-1-deo1035-195287-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ऑटो चालक की बेटी आतिया का राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ऑटो चालक की बेटी आतिया का राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन
विज्ञापन
तरकुलवा, राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित आतिया की फोटो, स्रोत- व्यायाम शिक्षक अवधे
तरकुलवा। ऑटो चालक की बेटी आतिया ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया है। आठवीं कक्षा की छात्रा आतिया का चयन 14 नवंबर से हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह इन दिनों वाराणसी में प्रशिक्षण ले रही है।
पथरदेवा विकास खंड के कौलाचक गांव निवासी आतिया कंपोजिट विद्यालय नारायणपुर, तरकुलवा में पढ़ती है। उसके पिता रमजान खान पहले पहलवानी करते थे। वर्तमान में ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। चार बहनों में सबसे छोटी आतिया को बचपन से ही खेलों में रुचि है। वह ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एथलेटिक्स का अभ्यास करती थी। गांव की ऊबड़-खाबड़ पगडंडियों पर दौड़कर उसने अपनी तैयारी की।
आतिया ने मेहनत के दम पर अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद 12 मार्च को वाराणसी में हुए ट्रायल में उसका चयन हुआ। तब से वह वाराणसी में रहकर अनुभवी कोच के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रही है। अब 26 अक्तूबर को उसका चयन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
आतिया का सपना राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना है। उसने बताया कि वह प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लगातार अभ्यास कर रही है।