{"_id":"59022b6d4f1c1bb365c0f53d","slug":"assessment-of-board-caps","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन शुरू
देवरिया
Updated Thu, 27 Apr 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
कापी जांचते टीचर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया (ब्यूरो)। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का कार्य गुरुवार से शुरू हो गया। पहले दिन परीक्षकों को कॉपी जांचने के लिए यूपी बोर्ड की ओर से प्राप्त निर्देशों को बताया गया।
हर केंद्र पर मॉडल कॉपी की जांच कराई गई। जिले में छह मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 अप्रैल को समाप्त हो गईं। इसके बाद कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ। राजकीय इंटर कॉलेज, बीआरडी इंटर कॉलेज, एसएसबीएल इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज बरारी, बैतालपुर और अशोक इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। पहले दिन सभी परीक्षकों और यूपी बोर्ड के मूल्यांकन कार्य के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई।
कुछ परीक्षकों से मॉडल कॉपी का मूल्यांकन कराया गया। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पीके शर्मा ने बताया कि अभी बाहर के जिलों से कॉपियां मूल्यांकन के लिए आ रही हैं। मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। पहले दिन प्रधान परीक्षकों और परीक्षकों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। तय समय में कॉपियों का मूल्यांकन कार्य करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव ने जानकारी देते हुए कहा है कि हाईस्कूल और इंटर के लिखित परीक्षा के कापियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। परिषद की ओर से नियुक्त परीक्षकों के नियुक्ति पत्र का वितरण 21 अप्रैल से किया जा रहा है। सूचना देने के बाद भी तमाम संस्थाओं के प्रधानाचार्य नियुक्ति पत्र नहीं ले गए हैं। ऐसे लोग तत्काल नियुक्ति-पत्र प्राप्त कर लें।