फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ashwini had abducted the young woman, but returned under pressure from Mannu.

Deoria News: युवती को भगा ले गया था अश्विनी, मन्नू के दबाव पर लाैटा

Wed, 15 Oct 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 15 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Ashwini had abducted the young woman, but returned under pressure from Mannu.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र कोठिलवा गांव निवासी आरोपी अश्विनी के प्यार में रोड़ा बनने पर मन्नू को जान गंवानी पड़ी। अश्विनी गांव की एक युवती से प्यार करता था। उसे चार माह पहले भगा ले गया था। युवती का भाई मन्नू का दोस्त था। मन्नू के दबाव बनाने पर अश्विनी उसे लेकर घर आया और थाने में पंचायत के बाद युवती अपने घर रहने लगी, मगर अश्विनी और युवती के बीच नजदीकियां कम नहीं हुईं।

मन्नू अश्वनी पर बार-बार युवती से दूरी बनाने के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस की जांच में शामिल यह एंगल वारदात की वजह को बल दे रहा है। कोठिलवा गांव के लोगों को मंगलवार को सुबह वारदात की जानकारी होने के बाद अश्विनी और युवती के बीच चल रहे प्रेम संबंध की चर्चा तेज हो गई। गांव के लोगों ने बताया कि आरोपी अश्वनी का ननिहाल भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बरईपार बाबू में है। वह गांव की एक युवती से प्रेम करता था। 6 मई 2025 को युवती को भागा ले गया। युवती के परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें मन्नुकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्योंकि मन्नू और युवती का भाई दोस्त हैं। आरोपी अश्विनी भी मन्नू का दोस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed