{"_id":"6171b815b485b416966366e8","slug":"asha-workers-demanstrated-from-cmo-office-to-dm-office-deoria-news-gkp4137349159","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ दफ्तर से जिलाधिकारी कार्यालय तक किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ दफ्तर से जिलाधिकारी कार्यालय तक किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ दफ्तर से जिलाधिकारी कार्यालय तक किया प्रदर्शन
देवरिया। मानदेय का समय से भुगतान तथा 18 हजार करने, कर्मचारी का दर्जा देने के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
आशा कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में एकत्र हुईं। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए निकले और बस स्टेशन चौराहा होते कलेक्ट्रेट परिसर पहुुंचे, जहां डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किए। उनका कहना था कि कोरोना काल में भी जान की परवाह न करते हुए लोगों की जान बचाई। विभिन्न सरकारी की योजनाओं में जुटी रहती हैँ। इसके बाद भी दैनिक मजदूरी से भी कम मानदेय मिलता है। उनका परिवार भुखमरी का शिकार होने को मजबूर है। कहा कि राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, मानदेय कम से कम 18 हजार किया, इसके अलावा अन्य सुविधाएं दी जाएं। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को दिया। इस दौरान मंजू तिवारी, माधुरी सिंह, सुनैना, नंदनी, सुमन शर्मा, मुन्नी देवी, कलावती देवी, मीना देवी, सरोज देवी, तेतरा देवी, रीता देवी, शोभा मिश्रा, माया देवी, इंदू देवी, प्रतिभा पांडेय, उषा यादव, बेबी गुप्ता, रिंकू देवी, सुमन देवी, उर्मिला देेवी, अंजूआरा, गीता, मीना देवी, संध्या देवी, निर्मला श्रीवास्तव, कलावती देवी, संगीता देवी, सुरेंद्र प्रसाद बौद्ध, पारस चौहान आदि मौजूद रहे।