फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   asha workers complained sate minister of bribary

आशा कार्यकर्ताओं ने सुनाई समस्या: मंत्री जी ! वंदना फॉर्म के साथ लिए जाते हैं पांच सौ रुपये

Sat, 01 Oct 2022 12:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2022 12:53 PM IST
सार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पर शुक्रवार दोपहर तकरीब 2:45 बजे राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम पहुंचीं। प्रसव कक्ष व जच्चा बच्चा कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसी बीच दर्जनों की संख्या में आशा कार्यकर्ता पहुंचीं।
 

विज्ञापन
asha workers complained sate minister of bribary
सीएचसी में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम से पैसा लेने की शिकायत करतीं आशा कार्यकर्ती - फोटो : SALEMPUR

विस्तार

राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम शुक्रवार को सीएचसी पहुंचीं। उन्होंने महिला वार्ड में प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने प्रसव के बाद प्रधानमंत्री वंदना योजना फॉर्म के साथ पांच सौ रुपये वसूली करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


साथ ही बाहर से दवा व धागा मंगाने की बात कहीं। यह सुनकर राज्य मंत्री ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को फटकार लगाते हुए तत्काल धांधली रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करने की बात
विज्ञापन

कही।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पर शुक्रवार दोपहर तकरीब 2:45 बजे राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम पहुंचीं। प्रसव कक्ष व जच्चा बच्चा कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसी बीच दर्जनों की संख्या में आशा कार्यकर्ता पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कार्यकर्ता बोली, मंत्री जी प्रसव के बाद प्रधानमंत्री वंदना फॉर्म के साथ लाभार्थी से हमलोगों के जरिये जबरन पांच सौ रुपये वसूली कराई जाती है। इसके अलावा प्रसव होने के बाद बड़े बाबू ऑफिस से 50 रुपये, लाभार्थी के खाते में 1400 रुपये भेजने के नाम पर लिया जाता है।

राज्य मंत्री द्वारा प्राइवेट अस्पतालों में प्रसव नहीं कराने की बात पर आशाओं ने एक स्वर में कहा कि रात में यहां कोई महिला डॉक्टर की तैनाती नहीं होती है। इसके चलते प्रसूताओं के परिजन प्राइवेट अस्पताल में जाने को मजबूर हैं। यही नहीं यहां तैनात महिला डॉक्टर अपने निजी अस्पताल में बैठती हैं। प्रसव के लिए पहुंचने के बाद परिजनों को बाहर से दवा व धागा लेना पड़ता है।


आशा कार्यकर्ताओं की बात सुनने के बाद राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को तत्काल सुधारने को कही। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अस्पताल की निगरानी करने को कहा। इस दौरान अवधेश यादव, लल्लन सिंह, अजय दुबे वत्स, अनूप उपाध्याय, त्रिवेणी गुप्ता, सल्टू बाबा, नागेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed