फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Asha daughters-in-law chased the nursing home operator

नर्सिंगहोम संचालक को आशा बहुओं ने खदेड़ा

Sun, 19 Dec 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Asha daughters-in-law chased the nursing home operator
नर्सिंगहोम संचालक को आशा बहुओं ने खदेड़ा
विज्ञापन

सलेमपुर। सेवा समाप्ति का नोटिस मिलने के बाद आशाओं ने रविवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर बैठक की। इस दौरान सेवा समाप्ति का निर्णय वापस लेने के लिए उच्चाधिकारियों से मिलने का विचार किया गया। इसी बीच वहां एक निजी नर्सिंगहोम का संचालक पहुंच गया और आशाओं को गर्भवती महिलाओं को अपने निजी अस्पताल में लाने के लिए प्रलोभन देने लगा। इससे नाराज कुछ आशा बहुओं ने संचालक को बैठक से खदेड़ दिया।
दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरते जाने के मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिले की 40 आशा बहुओं को सेवा समाप्ति के लिए नोटिस दिया है। उनमें सलेमपुर सीएचसी से जुड़ी 17 आशा शामिल हैं। नोटिस मिलने की जानकारी देवरिया शहर के एक नर्सिंग होम के संचालक को हुई तो वह कुछ आशा बहुओं को प्रलोभन देकर पूरे क्षेत्र की आशाओं की बैठक करने के लिए कहा। एक आशा की पहल पर रविवार को कई आशा बहुएं सिंचाई विभाग के डांक बंगले पर पहुंचीं।
विज्ञापन

इसी बीच वहां नर्सिंग होम संचालक भी पहुंच गया और आशाओं की बहाली कराने की बात छोड़कर क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को अपने निजी अस्पताल में लाने के लिए आशाओं को प्रलोभन देने लगा। उसकी बात पर आशा बहुएं दो गुटों में बंट गईं। एक गुट की आशाओं ने संचालक को बैठक से खदेड़ दिया। इस बाबत सीएचसी के प्रभारी डॉ. अतुल कुमार ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी उन्हें नहीं है। इस तरह की बात है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed