{"_id":"621a6ee1435e1f390952e88c","slug":"arrived-police-station-to-attempt-to-burn-alive-salempur-news-gkp428276221","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वाइनिंग नहीं होने से क्षुब्ध सफाई कर्मी आत्मदाह करने पहुंचा कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वाइनिंग नहीं होने से क्षुब्ध सफाई कर्मी आत्मदाह करने पहुंचा कोतवाली
विज्ञापन

सलेमपुर। वेतन नहीं मिलने से परेशान सफाई कर्मी शनिवार को कोतवाली के गेट के समीप आत्मदाह करने पहुंच गया। लोगों के समझाने-बुझाने के बाद घर लौट गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के अनौली गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह ब्लॉक के कोड़रा ठाकुर गांव में सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। एक नवंबर को उसका स्थानांतरण भागलपुर ब्लॉक के कसिली गांव में हो गया। आरोप है कि स्थानांतरण के बाद सफाई कर्मचारी ज्वाइनिंग पत्र लेकर चक्कर काट रहा है। बावजूद, वहां के जिम्मेदार इसकी ज्वाइनिंग नहीं करा रहे हैं। इससे सफाई कर्मचारी को चार महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। सफाई कर्मचारी शनिवार को आत्मदाह करने कोतवाली गेट पहुंचा। जहां रोते हुए अपनी व्यथा कहने लगा। उसने कहा कि चार माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उसका परिवार भुखमरी के कगार पर आ चुका है। इसकी जानकारी अफसरों से देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए वह आत्मदाह करने आया हूं। उसे रोते देख काफी लोग जुट गए। मौजूद लोगों के काफी समझाने-बुझाने के बाद सफाई कर्मचारी मायूस होकर घर लौटा। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है।
इस संबंध में बीडीओ भागलपुर पन्नालाल ने बताया कि मेरे ज्वाइन करने से पहले का मामला है। इसलिए इसकी जानकारी नहीं है। ज्वाइनिंग नहीं कराना गंभीर मामला है। यदि मेरे पास मामला आएगा तो उसका समाधान किया जाएगा।