{"_id":"610592af8ebc3ec1525e7cdf","slug":"arrested-youth-in-citiy-is-prized-criminal-deoria-news-gkp4039490122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या जिले का इनामी अपराधी निकला शहर से पकड़ा गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या जिले का इनामी अपराधी निकला शहर से पकड़ा गया युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या जिले का इनामी अपराधी निकला शहर से पकड़ा गया युवक
देवरिया। शहर के मालवीय रोड से शुक्रवार की शाम एसटीएफ ने जिस युवक को उठाया था वह कुख्यात अपराधी आकाश प्रताप सिंह निकला। उस पर अयोध्या जिले की पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उसके खिलाफ अयोध्या से लेकर देवरिया जनपद में विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमे हैं।
शुक्रवार की शाम एसटीएफ ने मालवीय रोड से एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके साथियों की तलाश में कुछ स्थानों पर दबिश दी। युवक की पहचान लार थाना क्षेत्र के रोपन गांव निवासी आकाश प्रताप सिंह के रूप में हुई। अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र स्थित टोल टैक्स के कर्मचारी की 15 नवंबर 2016 को हत्या कर दी गई। इस मामले में आकाश के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा किया। इसके बाद से आकाश फरार चल रहा था, उस पर पुलिस ने ईनाम घोषित कर दिया। एसटीएफ के सीओ डीके शाही को ईनामी अपराधी आकाश के देवरिया में रहने की सूचना मिली। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए सीओ के निर्देशन में एसआई सत्येंद्र विक्रम सिंह, अतुल चतुर्वेदी के नेतृत्व में हेड कांस्टेबिल प्रदीप सिंह, बृजेश सिंह, अनिल सिंह चंदेल की टीम जुट गई। इसी बीच टीम ने मालवीय रोड पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आकाश के खिलाफ देवरिया सदर कोतवाली में तीन तथा अयोध्या जिले के रौनाही थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज है।