फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   arrested teacher suspended

गिरफ्तार शिक्षक को बीएसए ने किया निलंबित

Mon, 29 Jun 2020 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
arrested teacher suspended
गिरफ्तार शिक्षक को बीएसए ने किया निलंबित
विज्ञापन

23 जून को एसटीएफ ने भलुअनी ब्लॉक के शिक्षक को किया था गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एक सप्ताह पूर्व फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे भलुअनी ब्लॉक के शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। आरोपित शिक्षक को एसटीएफ ने 23 जून को गिरफ्तार किया था। बेसिक कार्यालय की ओर से जल्द ही उन्हें स्पष्टीकरण जारी करने की तैयारी हो रही है।

गोरखपुर एसटीएफ की टीम ने 23 जून की शाम को भलुअनी क्षेत्र के जमुना छापर पर तैनात शिक्षक नथुनी प्रसाद को कूटरचित ढंग से बीए और बीएड का अंक पत्र व प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप में हिरासत में लिया था। उन पर आरोप था कि उनका नाम विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड में फर्जी तरीके से चढ़वाया गया था। उसने फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर अध्यापक पद पर नौकरी हासिल की थी। अंक पत्र के सत्यापन गोरखपुर विश्वविद्यालय से कराया गया तो इस फर्जीवाड़े का पता चला। बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि भलुअनी के बीईओ की रिपोर्ट एवं अखबार में प्रकाशित खबरों के आधार पर संज्ञान में आया है कि उक्त शिक्षक कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहा है। एसटीएफ व पुलिस ने गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में उस पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। बीईओ की आख्या के आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। उन्होंने बताया कि अभी एसटीएफ की सूची एवं रिपोर्ट उन्हें नहीं मिली है। मिलने पर आरोपित शिक्षक को नोटिस जारी किया जाएगा और पक्ष नहीं रखने पर सेवा से बर्खास्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed