{"_id":"60f5c20e8ebc3e79b36d5615","slug":"arrest-salempur-news-gkp402480547","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असलहा के साथ दो गिरफ्तार र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध असलहा के साथ दो गिरफ्तार र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। पुलिस ने ऑपरेशन निहत्था के तहत दो युवकों को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। दोनों बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके पास असलहा कहां से आया पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
भटनी थाना क्षेत्र के लल्लन तिराहे पर एसआई श्रीप्रकाश मय फोर्स वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी दो युवक बाइक से पहुंचे और पुलिस को देख भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में दोनों के पास से एक देसी रिवाल्वर, तमंचा और पांच कारतूस बरामद हुए। दोनों के विरुद्ध स्थानीय थाने में केस दर्ज किया गया है। युवकों की पहचान विजयीपुर थाना क्षेत्र के बिलरुआ गांव निवासी रामक्यास यादव और अमित यादव के रूप में की गई है। एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपित बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के रहने वाले ंहै। बलुआ अफगान के रास्ते असलहा लेकर भटनी में प्रवेश किया था। मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने वाहन चेकिंग कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों क्षेत्र में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में लगे थे। उनके पास असलहा कहां से आया है इसकी जांच विजयीपुर थाने से सहयोग लेकर की जा रही है।