{"_id":"5e9dd3168ebc3ed5332c3d7c","slug":"arrest-deoria-news-gkp3486697119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी-होमगार्ड जवान को पीटने वाले छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी-होमगार्ड जवान को पीटने वाले छह गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर कारखाना के कोटवा मोड़ पर ड्यूटी के दौरान पीआरडी और होमगार्ड जवान को पीटने वाले आठ में छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को इन्हें जेल भेज दिया गया। फरार चले रहे दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के कोटवा मोड़ पर 14 अप्रैल को पीआरडी जवान जगदीश लाल श्रीवास्तव और होमगार्ड नरेश तिवारी ड्यूटी कर रहे थे। रात आठ बजे कुछ लोगों डांटकर भगाया गया था। 18 अप्रैल की रात दोनों फिर ड्यूटी पर थे। पूर्व में भगाए गए युवकों ने घेरकर दोनों पर हमला बोल दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। होमगार्ड नरेश तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। रविवार देर शाम रामपुर कारखाना थाने के इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने हिमांशु सिंह, मोनू वर्मा, विनीत यादव निवासीगण डुमरी, अमित सिंह, राकेश सिंह और शुभम सिंह निवासीगण महदेवा, रामपुर कारखाना को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि पूर्व में भी कई मामलों में गिरफ्तार युवकों में से कई शामिल रहे हैं। प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय भी मौजूद रहीं।