{"_id":"05aec9ffc0d0d34db5441e161d6a658f","slug":"arrest-demanding-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीओ पंचायत भटनी से मारपीट और बंधक बनाने के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।
सोमवार को सड़क पर उतरे कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया और मंगलवार को कचहरी चौराहे पर गिरफ्तारी देने का एलान किया है।
28 दिसंबर को एडीओ पंचायत, भटनी से विवाद ने तूल पकड़ लिया है। एक सप्ताह से सोलहों ब्लॉक के कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
विकास भवन के कर्मचारी भी पांच दिन से तालाबंदी कर हड़ताल पर चले गए।
सोमवार को ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन, ग्राम विकास अधिकारी संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, लेखा कर्मचारी संघ, अर्थ एवं संख्या संघ, सफाई कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में सैकड़ों कर्मचारियों ने विकास भवन परिसर में धरना दिया।
इसके बाद कर्मचारी सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन और एसपी मुर्दाबाद, जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय पर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने कहा कि केस दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। पुलिस वाले आरोपियों से मिले हुए हैं। इसका नतीजा है कि जिले में विकास कार्य ठप है।
कर्मचारियों ने मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रामायण राय के नेतृत्व में कचहरी चौराहा पर गिरफ्तारी देने का एलान किया।
कर्मचारियों ने कहा कि 20 जनवरी को रोपनछपरा में आ रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा और ज्ञापन देगा।
इस दौरान कर्मचारी नेता अजय प्रकाशधर द्विवेदी, राम अधार उपाध्याय, अजय कुमार सिंह, मनोज पांडेय, उमेश शर्मा, वृद्घिचंद्र आदि शामिल रहे।