{"_id":"60f9b7fb8ebc3e69824e3aa6","slug":"arrangement-started-for-cm-programe-deoria-news-gkp4028361115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारी शुरू, मेडिकल कॉलेज के समीप हटाई गईं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारी शुरू, मेडिकल कॉलेज के समीप हटाई गईं दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारी शुरू, मेडिकल कॉलेज के समीप हटाई गईं दुकानें
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन मुस्तैद है। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। बृहस्पतिवार को प्रशासन तथा नगर पालिका टीम ने महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज के समीप सड़क किनारे से अतिक्रमण को हटवाया। दुकानों को नगर पालिका के वाहन से अन्यत्र भेजा गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 जुलाई को सिद्धार्थनगर में कार्यक्रम है। वह मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। वह देवरिया सहित अन्य नए मेडिकल कालेजों का भी वर्चुअल उद्घाटन कर सकते हैं। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के देवरिया मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसकी सुगबुगाहट मिलने पर प्रशासन सतर्क हो गया। हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की अभी आधिकारिक सूचना नहीं है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद अचानक एसडीएम सौरभ सिंह के नेतृत्व में नायब तहसीलदार सदर धर्मवीर भारती, ईओ रोहित सिंह सफाई निरीक्षक श्रद्धानंद गुप्ता नगर पालिका की टीम जेसीबी, क्रेन व अन्य वाहन लेकर पहुंच गई। पोस्टमार्टम चौराहा पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए। उधर, चंडिका छात्रावास के सामने भी मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया। इसके बाद सड़क किनारे चाय की दुकानों को हटवाया गया। साथ ही गुमटियों को भी हटाया गया। कुछ लोग स्वयं गुमटियों को हटाए, लेकिन अधिकांश गुमटियों को नगर पालिका के वाहन से अन्यत्र भेज दिया गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल तक अतिक्रमण हटाया गया। हालांकि अधिकारी रूटीन में अतिक्रमण हटाने की बात कह रहे हैं।