फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Army soldier missing for two days due to cloud burst in Sikkim

Deoria News: सिक्किम में बादल फटने में दो दिन से लापता है सेना का जवान

Sat, 07 Oct 2023 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Army soldier missing for two days due to cloud burst in Sikkim
देवरिया। उत्तर सिक्किम के ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से तीस्ता नदी में आई अचानक बाढ़ में बहे सेना के शिविर में देवरिया निवासी संदीप मिश्रा (30) भी लापता हो गया है। मूलरुप से जंगल ठकुरही निवासी सेना का जवान आर्मी मेडिकल कोर में कार्यरत थे। दो दिन से लापता युवक के बारे में कुछ पता नहीं चलने पर घर वाले व्यथित हैं। अनहोनी की आशंका में गांव के लोग शोकाकुल हैं।
विज्ञापन

सुरौली थाना क्षेत्र के जंगल ठाकुर निवासी गंगाधर मिश्रा के बेटे संदीप मिश्रा आर्मी के मेडिकल कोर में हैं। उत्तर सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई, सेना के जवानों का शिविर मंगलवार की आधी रात को बह गया। तभी से सेना के जवान का पता नहीं चल पा रहा है। मंगलवार की रात में भोजन करने के दौरान उनकी घर पर बात हुई थी। बुधवार की सुबह यूनिट से फोन आया कि शिविर बाढ़ में बह जाने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिसको सुनकर परिवार के लोग सदमे में आ गए। संदीप मिश्रा की तैनाती बंगाल में थी, वह वर्तमान में आर्मी के जवान अभ्यास के लिए बंगाल से सिक्किम गए थे। वह 2009 में आर्मी मेडिकल कोर में भर्ती हुए। संदीप दो भाई और एक बहन हैं। बाढ़ में लापता होने पर पिता गंगाधर मिश्र, चाचा डॉ. विनोद मिश्रा और पत्नी श्वेता मिश्रा का अनहोनी की आशंका में रो-रोकर बुरा हाल है। संदीप की दो साल पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed