{"_id":"61facb00264a51171a20d508","slug":"armed-forces-and-police-marched-regarding-assembly-election-deoria-news-gkp425696711","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्धसैनिक बल के साथ पुलिस ने किया रूट मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्धसैनिक बल के साथ पुलिस ने किया रूट मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्द्धसैनिक बल के साथ पुलिस ने किया रूट मार्च
खुखुंदू/तरकुलवा। खुखुंद थाने से देवरिया-सलेमपुर मार्ग तक बुधवार को बीएसएफ के जवानों और स्थानीय पुलिस ने रूट मार्च किया। अति संवेदनशील इलाकों में निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। इलाके में अब तक तीन बार फोर्स रूट मार्च कर चुकी है।
जवानों ने खुखुंदू के अलावा मगहरा, दोघड़ा, बीरपुर मिश्र, बैरौना, पड़री बाजार, सिसई, नूनखार में रूट मार्च किया। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इलाके के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में फोर्स लगातार रूट मार्च कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए समय-समय पर फोर्स आगे भी रूट मार्च करती रहेगी।
उधर, विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के के लिए तरकुलवा पुलिस ने अर्द्धसैनिक बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च किया। इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में डेढ़ सेक्शन अर्द्धसैनिक बल के साथ पुलिस ने तरकुलवा कस्बे से मार्च निकाला।
विज्ञापन
रूट मार्च बंजरिया मोड़, दुबे टोला, कनकपुरा मोड़ होते हुए रामपुर खास, महुआपाटन बाजार, बंजरिया, पथरदेवा होते हुए कंचनपुर में समाप्त हुआ। विभिन्न कस्बे व गांवों की मुख्य सड़कों पर पुलिस तथा अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। साथ ही भरोसा दिया कि विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जवानों ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए लोगों को आश्वस्त किया। साथ ही लोगों से मास्क लगाकर ही बाहर निकलने की अपील की।