फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   aprjita

निडर होकर जवाब दें, टूट जाएगा मनोबल

Fri, 05 Jul 2019 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
aprjita
फोटो अपराजिता गुजराती देवी स्मारक अम्बेडकर इंटर कालेज में छात्राओं को संबोधित करते हुए सीओ सिटी - फोटो : DEORIA
फोटो
विज्ञापन

धुसवा में अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को किया गया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
बरियारपुर। मनचलों की ताकत आपके अंदर का डर है। जब आप निडर होकर उन्हें जवाब देने को तैयार होंगी तो उनका मनोबल खुद ही टूट जाएगा। अपनी पीड़ा खुलकर व्यक्त करें। परेशान करने वाले के बारे में शिकायत करने पर पुलिस आपको सुरक्षा प्रदान करेगी ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी करेगी।
ये बातें शुक्रवार को धुसवा चौराहा स्थित गुजराती देवी स्मारक इंटर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने छात्राओं से कही। उन्होंने कहा कि कॉलेज आते-जाते समय किसी भी छात्रा को कोई परेशानी हो तो तुरंत डायल 100 पर शिकायत करें। परेशान करने वाला कोई रिश्तेदार, भाई का दोस्त, सगा संबंधी हो तो उसकी शिकायत केवल 1090 पर ही करें। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करते वक्त घबराएं नहीं, पुलिस आपकी मित्र है, जो आपकी सुरक्षा के लिए है। सोशल साइट पर गलत मैसेज या वीडियो न डालें। व्हाट्सएप और फेसबुक पर अपना फोटो अपलोड करने से बचें। उन्होंने छात्राओं को गुड और बेड टच के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

करौंदी चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि कोई किसी छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता है तो स्कूल शिक्षिका, परिवारीजन, महिला हेल्पलाइन या एंटी रोमियो के किसी भी सदस्य को बेहिचक बताएं। उन्होंने छात्राओं को पुलिस में भर्ती होने की प्रक्रिया और योग्यता के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि छात्राएं जहां असुरक्षित महसूस करती हों वहां जाने से परहेज करें। इस दौरान प्रधानाचार्य ऋषिकेश दुबे, छोटे, राजेश मद्धेशिया, सुशीला, पूजा, सपना, नीलम, ज्योति आदि शिक्षक-शिक्षिका मौजूद रहीं। कार्यक्रम में 115 शपथ पत्र भी भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
लोगों को जागरूक करूंगी
महिला पावर लाइन 1090 की जानकारी मिली है। यह नंबर मैने नोट कर लिया है। परिवार और मोहल्ले की महिलाओं को जानकारी दूंगी। इससे उन तमाम छात्राओं को भी मदद मिलेगी जो डर के मारे उत्पीड़न सहने को मजबूर हैं।
- अमृता तिवारी
लड़कियां जागरूक होंगी
ऐसे कार्यक्रम हर स्कूलों में आयोजित हों तो निश्चित रूप से हमारे अंदर का भय मिट जाएगा। लड़कियां जागरूक होंगी तो मनचलों पर समय रहते कार्रवाई भी हो जाएगी। महिला हिंसा की घटनाएं थमेंगी।

- वंदना यादव
ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए
पुलिस की पाठशाला में महिलाओं के अधिकार के बारे में जानकारी मिली। इस तरह के कार्यक्रम आगे भी होते रहने चाहिए। इससे छात्राओं को बहुत फायदा होगा।
- इशिका गुप्ता
अच्छी जानकारी मिली, अमल करूंगी
जागरूक होना भी एक प्रकार का सुरक्षा कवच है। डरकर रहने से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का मनोबल बढ़ता है। जो बातें बताई गई हैं उस पर अमल करूंगी। आस-पास की लड़कियों को भी बताऊंगी।
- सत्या पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed