फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Aprijta

आत्मविश्वास की अलख, सम्मान से जीने की राह

Fri, 22 Nov 2019 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Aprijta
सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज में अमर उजाला के तरफ से आयोजित अपराजिता के तहत छात्राओ ने आत्मरक्षा - फोटो : DEORIA
आत्मविश्वास की अलख, सम्मान से जीने की राह
विज्ञापन

आत्मविश्वास की अलख, सम्मान से जीने की राह
सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज सिरसिया में छात्राओं का सिखाया आत्मरक्षा के गुर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। ‘अपराजिता’ मुहिम के तहत शुक्रवार को सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज सिरसिया में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाया गया। विद्यालय के प्रबंधक रवींद्र प्रताप मल्ल ने कहा कि बेटों की तरह बेटियों को भी स्नेह, सम्मान एवं अधिकार मिलने चाहिए। उन्होंने सामाजिक व्यवस्था में बदलाव पर जोर दिया। मल्ल ने कहा कि ‘अमर उजाला’ ने अपराजिता अभियान जो शुरू किया है ऐसे अभियान से सामाजिक बदलाव आ रहा है। आत्मरक्षा का गुर सीखकर छात्राएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को कोई चुनौती नहीं दे सकता। समाज में उन्हें बराबरी, स्नेह, सम्मान एवं सही मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है। पूर्व सैनिक एवं ट्रेनर अभय करन ने कहा कि जिले की छात्राओं को उन्होंने झांसी की रानी जैसे बहादुर बनाने का संकल्प लिया है। इसमें ‘अमर उजाला’ का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देकर उन्हें निडर बनाया जाएगा। प्रधानाचार्य शत्रुघ्न पांडेय ने कहा कि हमें अपने व्यवहार एवं नजरिए में बदलाव लाना होगा। उन्होंने छात्राओं से अपील किया कि आत्मरक्षा का गुर सीखने के बाद वह दूसरी छात्राओं को भी ट्रेंड करेंगी। इस मौके पर मुकेश मिश्र, सुभाषचंद्र श्रीवास्तव, जयप्रकाश यादव, बीना कुशवाहा, विमला चौरसिया, एजाज अंसारी, रोशन खातून आदि मौजूद रहें।

40 हजार छात्र दिखाएंगे अपना कौशल
हरियाणा निवासी ट्रेनर पूर्व सैनिक अभय करन ने बताया कि ‘अपराजिता’ मुहिम के तहत आगामी एक दिसंबर को पुलिस लाइन के मैदान में 40 हजार छात्र एवं छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। यह कार्यक्रम ‘अमर उजाला’ के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल सहित कई लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed