फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   aprijata

डर-झिझक छोड़ें, चुप्पी तोड़ें

Thu, 18 Jul 2019 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
aprijata
टाउहाल स्थित इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में अमर उजाला के तरफ से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम म? - फोटो : DEORIA
डर और झिझक छोड़ें, चुप्पी तोड़ें
विज्ञापन

अपराजिता अभियान के तहत इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। ‘अमर उजाला फाउंडेशन‘ के ‘अपराजिता’ अभियान के तहत गुरुवार को इंदिरा बांधी बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला आयोजित हुई। छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी ली तो महिला सुरक्षा के लिए बने हेल्पलाइन के बारे में जाना। गुड टच-बैड टच के बारे में बताते हुए डर-झिझक छोड़कर चुप्पी तोड़ने का आह्वान किया गया।

मुख्य अतिथि सीओ सिटी वरुण मिश्र ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है। मदद के लिए 100, 1090, 181 जैसी हेल्पलाइन चलाई जा रही है, मगर पुलिस मदद तभी कर पाएगी, तब आप समय से सूचना देंगी। अपने अंदर की हिचकिचाहट खत्म करते हुए खुलकर बोलना सीखिए। परेशानियों को घर में मां, स्कूल में शिक्षक से बताएं। अगर उन्हें बताना संभव न हो तो 1090 पर कॉल करें। उन्होंने कहा आपकी एक आवाज पर मदद के कई रास्ते खुलेंगे, लेकिन पहल आपको ही करनी होगी। जिला बाल संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश तिवारी ने कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, घरेलू हिंसा, जेजे एक्ट, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न एक्ट, दहेज प्रतिषेध, बालश्रम एक्ट, कन्या भ्रूण हत्या निवारण एक्ट, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य सुभावती सिंह ने आभार जताया। इस दौरान छात्रा सुरभि तिवारी ने कहा किसी भी तरह के अन्याय या उत्पीड़न के खिलाफ चुप नहीं रहना है। अगर हम बोलना और प्रतिकार करना सीख गए तो उत्पीड़न करने वालों को आसानी से सबक सिखा सकते हैं। अंबिका तिवारी ने कहा 1090 के बारे में पहले से भी जानकारी थी, लेकिन इसके इस्तेमाल का तरीका नहीं पता था। डर लगता था कि कहीं सूचना देने पर पहचान न उजागर हो जाए। अब बिना हिचक अपनी बात कह सकेंगे। पूजा सिंह ने कहा महिला सुरक्षा के साथ ही कई अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी मिली है। कन्या सुमंगला योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं भी लड़कियों को आगे बढ़ाने में कारगर है। इसकी मदद लेंगे। जानकी गुप्ता ने कहा हमें सुरक्षित रहना है तो किसी से डरना और घबराना नहीं है। मुश्किल का डटकर सामना करना है। हम डरेंगे तो सामने वाले डराएंगे और जब डटेंगे तो वह खुद भाग जागेंगे। ऐसा करने से हम हिचकते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed