{"_id":"64620c715d776e676a0706fa","slug":"approach-of-pidra-bridge-over-gorra-river-sunk-again-in-deoria-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया में फिर धंसा गोर्रा नदी पर पिडरा पुल का एप्रोच, नाराज लोगों ने पुल पर नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया में फिर धंसा गोर्रा नदी पर पिडरा पुल का एप्रोच, नाराज लोगों ने पुल पर नारेबाजी की
Mon, 15 May 2023 04:11 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 May 2023 04:11 PM IST
सार
पिडरा पुल से कछार और दोआबा के लोगों का आवागमन देवरिया, गोरखपुर बनारस मऊ, आज़मगढ़ जिले को होता है। बीते वर्ष सितंबर माह में पिडरा पुल का एप्रोच धंसने से दो माह तक आवागमन बाधित रहा। प्रशासन की ओर से 15 दिन पहले लोडेड वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन
पुल पर नारेबाजी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले में गोर्रा नदी पर स्थित पिडरा पुल का एप्रोच सोमवार की दोपहर अचानक धसने से आवागमन बाधित हो गया। लोगों को 40 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर जाना पड़ा। स्कूली बच्चों की बस दो घंटे देर से घर पहुंची। एप्रोच धंसने से नाराज दोआबा के लोगों ने पुल पर नारेबाजी की। वही प्रशासन की ओर से पुल पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।
विज्ञापन
पिडरा पुल से कछार और दोआबा के लोगों का आवागमन देवरिया, गोरखपुर बनारस मऊ, आज़मगढ़ जिले को होता है। बीते वर्ष सितंबर माह में पिडरा पुल का एप्रोच धंसने से दो माह तक आवागमन बाधित रहा। प्रशासन की ओर से 15 दिन पहले लोडेड वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। ऐसे में सोमवार को पुल का एप्रोच धंस गया। जिससे राहगीरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: देवरिया में घर के पीछे बाग में मजदूर का मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
शादी ब्याह में निकले लोगों को रास्ता बदल कर जाना पड़ा। स्कूल बस से घर निकले छात्र देर से पहुंचे। पीडब्ल्यूडी की तरफ से निरोधक कार्य शुरू हुए, लेकिन सफलता नहीं मिली। एक साल में दो बार पुल का एप्रोच धंसने से नाराज लोगों ने शासन प्रशासन के खिलाफ पुल पर नारेबाजी की।
उन्होंने कहा कि एप्रोच पाटने के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च हुए और फिर रास्ता बंद हो गया। रास्ता बंद होने से सबसे अधिक दोआबा के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला ने पिडरा पुल का जायजा लिया। कहा कि एप्रोच पाटने का कार्य चल रहा है, वाहनों के आवाजाही पर रोक लगी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन