फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Appearance of Baraon-Mohra road will change, Rs 36 crore will be spent

Deoria News: बरांव-मोहरा मार्ग की बदलेगी सूरत, खर्च होंगे 36 करोड़

Mon, 16 Dec 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 16 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Appearance of Baraon-Mohra road will change, Rs 36 crore will be spent
बरहज। बरांव-पकड़ी, मोहरा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पर राह चलना मुश्किल हो गया है। सड़क निर्माण के लिए शासन की ओर से 36 करोड़ स्वीकृत किया गया है, लेकिन कार्य शुरू न होने से लोगों में निराशा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मार्ग का कार्य कराया जाना है।
विज्ञापन

जनपद मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क बरांव-पकड़ी-मोहरा मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। जिस पर छोटे-बड़े अनगिनत गड्ढे हो गए हैं। पूरी तरह टूटने के कारण लोगों का इस सड़क से राह चलना दुश्वार हो गया है। डॉ.संजय सिंह सोलंकी, हृदयानंद, निशेष पांडेय, अंशू मद्धेशिया आदि का कहना है कि सड़क के टूटने से लोगों को लंबी दूरी तय करना मजबूरी हो गया है। इसमें लोगों का समय भी ज्यादा खर्च होता है। लोगों का यह भी कहना है कि देवरिया से पकड़ी बाजार तक सड़क पूरी तरह बनकर तैयार हो गई है, जबकि करीब 11 किलोमीटर टूटी सड़क के निर्माण को लेकर लोगों में संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सड़क के टूटने से जहां हिचकोले खाना मजबूरी हो गया है। वहीं गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed