{"_id":"62b897bd67bf0368003fd860","slug":"apeal-to-donate-chaff-deoria-news-gkp441732584","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरओ ने की चारा दान करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरओ ने की चारा दान करने की अपील
विज्ञापन
सीआरओ ने की चारा दान करने की अपील
बरहज। नगरपालिका कार्यालय में रविवार को सीआरओ/प्रशासक अमृत लाल बिंद की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि कान्हा हाउस में पल रहे मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से चारा दान करने की अपील की। समाजसेवी श्यामसुंदर जायसवाल ने दस क्विंटल भूसा दान किया।
सीआरओ/नगरपालिका प्रशासक ने कहा कि छुट्टा पशुओं से किसानों की फसलों को बचाने के लिए उन्हें कान्हा हाउस में रखा गया है। शासन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के अलावा उनके निवाले की व्यवस्था में समाजसेवी संगठनों को भी आगे आना चाहिए। इस दौरान आनंद सिंह, मनोज गुप्त, जोखन बाबू, अनूप साहा, सरवन, अजय कुमार सिंह, अंकित सिंह, शंभूदयाल, रतनवीर आदि मौजूद रहे।