फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   anuja, nidhi and sanni winner in hand writing competition

हिंदी पखवाड़ा के तहत सुलेख प्रतियोगिता में अनुजा, निधि और सन्नी ने मारी बाजी

Wed, 29 Sep 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
anuja, nidhi and sanni winner in hand writing competition
हिंदी पखवाड़ा के तहत सुलेख प्रतियोगिता में अनुजा, निधि और सन्नी ने मारी बाजी
विज्ञापन

रुद्रपुर। हिंदी दिवस पखवाड़ा के तहत प्रत्यूष विहार विद्यालय रामचक में मंगलवार को सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।

सुलेख प्रतियोगिता में अनुजा सिंह पहले, निधि गौतम दूसरे और सन्नी गुप्ता तीसरे स्थान पर रही। विजयी प्रतिभागियों को चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में हिंदी दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। छात्र अपनी लेखनी के माध्यम से अंदर छिपी हुई प्रतिभा को उभार रहे हैं। जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव उद्धव प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हमें हिंदी के प्रति जागरूक रहना होगा। हिंदी की मजबूती से हमारी संस्कृति और परंपरा को किसी प्रकार का नुकसान होने से बचाया जा सकता है। इस अवसर पर कवि प्रेम कुमार, प्रधानाचार्य राणा प्रताप सिंह, मनोज कुमार भाटिया, इंद्रदत्त नायक, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, निवेदिता गुप्ता, शालू सिंह, रामेश्वर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed