{"_id":"675f2d2e6f60584810086ce4","slug":"anti-polio-dose-will-be-given-to-the-missing-children-deoria-news-c-208-1-sdn1004-142193-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छूटे बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियोरोधी खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छूटे बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियोरोधी खुराक
Mon, 16 Dec 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले में आठ दिसंबर को बूथ पर और इसके बाद पांच दिवसीय घर-घर भ्रमण के दौरान 942 टीम की ओर से 4.99 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई है। अभियान के दौरान चिह्नित छूटे हुए 1788 बच्चों को 16 दिसंबर को टीम बी पोलियो की खुराक पिलाएगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके सिन्हा ने बताया कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में पोलियो के 41 केस व अफगानिस्तान में 23 केस जनवरी से अब तक मिले हैं। यह एक गंभीर विषय है, इसलिए अभियान चलाया जा रहा, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने अपील की है कि सभी लोग पाल्यों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं।