फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Anti corruption caught Babu of arms department taking bribe of Rs 10 thousand

Deoria News: 10 हजार घूस लेते शस्त्र विभाग के बाबू को एंटी करप्शन ने पकड़ा, काम कराने के लिए मांग रहे थे रुपये

Fri, 19 Jan 2024 05:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Jan 2024 05:11 PM IST
सार

एंटी करप्शन टीम के प्रभारी शिव मनोहर यादव ने बताया कि पीड़ित दीनानाथ यादव की तहरीर पर आरोपी राजेश कुमार प्रसाद के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Anti corruption caught Babu of arms department taking bribe of Rs 10 thousand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देवरिया जिले में एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को 10 हजार रुपये घूस लेते शस्त्र लिपिक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुई के पिपरहिया के प्रधान दीनानाथ यादव शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित शस्त्र लिपिक राजेश कुमार प्रसाद पुत्र सुदामा प्रसाद निवासी बड़हरा से संपर्क किया।

विज्ञापन


शस्त्र लिपिक ने 50 हजार रुपये की मांग की। इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम गोरखपुर से की। टीम की योजना के अनुसार, शुक्रवार को जैसे ही दीनानाथ ने शस्त्र लिपिक को 10 हजार रूपये की रिश्वत दी, तत्काल एंटी करप्शन टीम ने शस्त्र लिपिक राजेश कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एंटी करप्शन की टीम कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई कर रही है। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी शिव मनोहर यादव ने बताया कि पीड़ित दीनानाथ यादव की तहरीर पर आरोपी राजेश कुमार प्रसाद के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed