फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Animal smuggler reveals many secrets, network spread in Bihar-Kushinagar

Deoria News: पशु तस्कर ने उगले कई राज बिहार-कुशीनगर में फैला जाल

Mon, 17 Nov 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 17 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Animal smuggler reveals many secrets, network spread in Bihar-Kushinagar
भटनी थाना क्षेत्र के बलुआ अफगान गांव स्थित बिहार बार्डर पर पुलिस का चेकिंग प्वाइंट। संवाद
देवरिया। भटनी क्षेत्र के बलुआ अफगान गांव के मौनिया टोला निवासी पशु तस्कर सुनील की कुशीनगर जिले में गिरफ्तारी के बाद दोनों जिलों की पुलिस सक्रिय हो गई है। बिहार प्रांत की विजयीपुर, भोरे और कटेया पुलिस भी तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर दोनों जिलों में फैले रैकेट का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस को आशंका है कि देवरिया–कुशीनगर सीमा के गांवों और संकरी सड़कों का उपयोग पशु तस्कर कर रहे हैं। यही कारण है कि सीमावर्ती गांवों में पुलिस की विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। कुशीनगर और देवरिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अब तक कई संदिग्धों की पहचान की गई है। बिहार सीमा से लगे इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

बिहार के विजयीपुर, भोरे और कटेया थानों ने भी पशु तस्करों की अलग-अलग सूची तैयार कर उनकी तलाश तेज कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, रात के समय ट्रैक्टर, पिकअप और मैजिक से पशुओं को ले जाकर सीमावर्ती रास्तों से बिहार में पहुंचाया जाता है। कई बार ग्रामीणों ने विरोध भी किया लेकिन तस्कर भाग निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पशु तस्करी पूरी तरह रोकना चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि तस्कर लगातार रास्ते और तरीके बदलते रहते हैं। इसके बावजूद सीमावर्ती पुलिस पिकेट, रात्रि गश्त और वाहनों की चेकिंग को और अधिक सख्त किया गया है।
पशु तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए देवरिया और कुशीनगर की पुलिस समन्वय बनाकर अभियान चला रही है। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं और पूरे गिरोह का पर्दाफाश होगा।
शराब की लत ने सुनील को बनाया अपराधी : भटनी। कुशीनगर के तुर्कपट्टी क्षेत्र में पकड़ा गया सुनील कुशवाहा बचपन में सामान्य और शांत स्वभाव का था लेकिन समय के साथ उसकी राह बदलती चली गई।
ग्रामीणों के मुताबिक सुनील पहले शराब के नशे का शिकार हुआ, फिर युवावस्था में वह एक आर्केस्ट्रा दल से जुड़ गया। यहीं से उसकी संगत बदली और धीरे-धीरे वह तस्करी के दलदल में फंस गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुनील को जल्दी पैसे कमाने की चाह थी।
इसी लालच में उसने पहले शराब तस्करी का काम शुरू किया और कुछ समय बाद पशु तस्करी के रैकेट में भी शामिल हो गया। क्षेत्र में उसकी गतिविधियां लंबे समय से संदेह के घेरे में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed