फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Angry people blocked the operation of trains

गुस्साए लोगों ने ट्रेनों का संचालन रोका

Sun, 15 Nov 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सलेमपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सलेमपुर Updated Sun, 15 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन

 सिवान (बिहार) जिले के एक व्यवसायी के अपहरण की घटना के विरोध में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने भटनी-छपरा रेलखंड पर स्थित पचरुखी रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक साढ़े सात घंटे तक बाधित रखा। 

 साथ ही सिवान-पटना सड़क मार्ग को जाम कर दिया। इसके चलते रेलवे स्टेशनों पर यात्री परेशान रहे। लोगों ने सिवान जिले के प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस और व्यवसाइयों के बीच कई बार झड़प भी हुई। डीएम, एसपी के आश्वासन पर लोगों ने जाम खत्म किया। करीब 3 बजे भटनी-छपरा रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। 

 सिवान जिले के पचरूखी बाजार निवासी हरिशंकर सिंह (40) खाद-बीज के बड़े व्यवसायी हैं। रोज की तरह वह सुबह करीब 6.30 बजे घर से टहलने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर निकले। 

अभी वह पचरूखी रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचे थे कि सड़क के किनारे पहले से खड़े पांच बदमाशों ने असलहे के बल पर अपहरण कर लिया। बदमाश चार पहिया वाहन में जबरन बैठाकर छपरा की ओर भाग निकले। 

व्यवसायी के अपहरण की खबर मिलते ही पचरुखी बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई। गुस्साए व्यवसाइयों और भाकपा माले नेता पचरुखी स्टेशन के समीप पहुंचे। 

लोगों ने सुबह सात बजे भटनी-छपरा रेल खंड और बगल से गुजरी सिवान-छपरा सड़क मार्ग जाम कर दिया। रेलवे लाइन जाम होने की वजह से बैतालपुर, देवरिया, भटनी, भाटपारानी, बनकटा जीरादेई, मैैैैरवा, सीवान आदि स्टेशनों पर एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रोकना पड़ा।

 रेलवे ट्रैक जाम होने से दर्जनों ट्रेनों को नजदीकी स्टेशनों पर ट्रेनों को रोक दी गई। वहीं सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम खत्म कराने पहुंची पुलिस और गुस्साए लोगों के बीच कई बार झड़प हुई। उग्र लोगों का तेवर देख पुलिस बैकफुट पर आ गई।

 लोगों के तेवर देख कई थानों की फोर्स बुलानी पड़ी। डीएम महेन्द्र कुमार, एसपी सौरभ कुमार ने 24 घंटे के भीतर अपहृत व्यवसायी को मुक्त कराने का आश्वासन दिया।

 लोगों ने दोपहर बाद 2:30 बजे जाम खत्म किया। इस बाबत सिवान एसपी सौरभ कुमार ने बताया कि अपहरण की वजह अभी साफ नहीं हो पा रही है। सर्विलांस के जरिए अपहर्ताओं तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed