फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Angered by her husband's illicit relationship

Deoria News: पति के अवैध संबंध से नाराज पांच साल पहले दूर हुई थी अनीता

Sun, 19 Nov 2023 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Angered by her husband's illicit relationship
मईल, देवरिया। इंद्रपाल का अरुणाचल प्रदेश में दूसरी महिला से करीबी संबंध था। इसका खुलासा पांच साल पहले अनीता के अरुणाचल प्रदेश जाने पर हुआ। इसी बात से नाराज अनीता ने पति से दूरी बना ली। दोनों वापस गांव आए तो इसे लेकर विवाद हुआ और परिवार भी बिखर गया। पत्नी गांव के पुराने मकान में रहने में लगी। बेटी लखनऊ में एक रिश्तेदार के घर रहने लगी। बेटे को इंद्रपाल अपने साथ लेकर चला गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि इंद्रपाल गांव त्योहारों आता जरूर था। पर, अनीता से मिलने की बात कौन कहे बातचीत तक नहीं करता था। इस बार अनीता की हत्या की योजना बनाकर घर आया था। गांव वालों की माने तो अनीता के प्रति इसका व्यवहार बदला था। ऐसा लगा कि दोनों के बीच दूरियां अब खत्म हो जाएंगी, लेकिन इंद्रपाल ने अनीता की हत्या कर दी। इसकी भनक घर में रहने वाले बुजुर्ग मां, बाप और बेटे को भी नहीं लगी।
विज्ञापन

17 साल पहले हुई थी शादी
नरसिंहडाढ़ के इंद्रपाल सिंह की वर्ष 2006 में भलुवनी के पिपरा पूरन गांव की अनीता के साथ हुई थी। दोनों के बीच 12 साल का बेटा शिवांग और 10 साल की बेटी शिवांगी है। मायके वालों ने बताया कि पांच साल पहले तक दोनों के संबंध ठीक थे। जब अनीता अरुणाचल प्रदेश गई तो वहां इंद्रपाल का करीबी रिश्ता एक महिला से देखा। उसने इस पर आपत्ति की। इसी बात पर दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। कुछ दिन बाद अनीता गांव के पुराने मकान में अकेले रहने लगी। जबकि सास-ससुर नए मकान में रहते थे। इंद्रपाल गांव आता था। उसके साथ बेटा भी रहता था। लखनऊ से बेटी को भी अक्सर बुला लेता था। पर, अनीता से दोनों को मिलने नहीं देता था। ग्रामीणों की माने तो इस बार इंद्रपाल जब घर आया तो वह पुराने मकान की तरफ गया। वहां अनीता से बात की। वह बृहस्पतिवार को अनीता से दो बार मिला। अनीता को भी लगा कि पति का रवैया बदल गया है। साथ रहने के सपने भी संजोने लगी। इसी भरोसे में आई अनीता पति के बुलावे पर नए मकान में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ खाना खाया फिर गला घोंटकर की हत्या
पूछताछ में इंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि अनीता के पहुंचने के बाद दोनों ने साथ में खाना खाया। इसके बाद सोने चले गए। रात में सोते समय अनीता का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसकी भनक पड़ोसियों को कौन कहे घर में सो रहे बुजुर्ग मां-पिता और 12 साल के बेटे को भी नहीं लगी। पुलिस ने जब जमीन खोदवा कर शव को बाहर निकाला तो गांव वालों की आंखे खुली रह गई। इंस्पेक्टर गोरखनाथ सरोज ने बताया कि दो घंटे प्रयास के बाद इंद्रजीत ने हत्या का राज खोला। देर रात तक गुमराह करता रहा।
------------------
तीन दिन पहले बेटे से मिली थी मां
पुलिस जब इंद्रपाल सिंह को लेकर जाने लगी तो 12 साल का बेटा शिवांग रोने लगा। उसकी दादी अमरावती देवी उसे चुप कराई। शिवांग ने बताया कि तीन दिन पहले दरवाजे पर खेल रहा था, तो मां आई और पूछी बाबू कौने क्लास में पढ़ेलअ, सिर पर हाथ फेरते हुए हंसी और चली गई। मां की कैसे मौत हुई है। इसकी जानकारी मुझे नहीं है। मासूम बच्चे को देख लोगों की आंखें भर आ रही थी। अमरावती देवी ने बताया कि शिवांग अपने पिता के पास रहता है और राजलक्ष्मी संविदा गुरूकुल स्कूल के हास्टल में रहकर कक्षा 6 में पढ़ता है। नतिनी शिवांगी लखनऊ में रिश्तेदार के घर रहती है।

--------------
खुद ही खोद डाली थी पत्नी की कब्र
पत्नी की हत्या करने के बाद शव छिपाने के लिए इंद्रपाल ने अकेले कब्र खोदी। सुबह होने के पहले इंद्रपाल ने अनीता के शव को कमरे से खींचकर कब्र तक ले गया। फिर उसे दफना दिया। शुक्रवार शाम को पुलिस जब पहुंची तो इंद्रपाल एक घंटे तक गुमराह करता रहा। पुलिस ने सख्ती की तो राज उगलने लगा। पुलिस ने गांव वालों की मौजूदगी में आधी रात को खुदाई करा शव को जमीन से निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed