फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Anamika is spreading the magic of her singing talent in Sur Sangram.

Deoria News: सुर संग्राम में गायकी प्रतिभा का जादू बिखेर रहीं अनामिका

Sat, 25 Nov 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Anamika is spreading the magic of her singing talent in Sur Sangram.
यूथ पेज के लिए गायिका अनामिका त्रिपाठीस्रोत गायिका
देवरिया। छोटे पर्दे पर जिले की एक उभरती गायिका बड़ा मुकाम बनाने की तैयारियों में लगी है। भोजपुरी सिनेमा चैनल पर आने वाले रियलिटी शो सुर संग्राम में प्रतिभागी के रूप में शामिल होकर वह यूपी टीम को अपने सुरों के जादू से विजयी बनाने की चाहत रखती हैं। इधर उनकी टीम ने इस शो में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अन्य गायकों को कड़ी टक्कर दी है।
विज्ञापन

जिले के सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम मुंडेरा तिवारी निवासी जनार्दन मणि त्रिपाठी व मंजू त्रिपाठी की तीन बेटियों में दूसरे नंबर की अनामिका त्रिपाठी गायकी क्षेत्र में ही तेजी से बेहतर कार्य कर रहीं हैं। वर्तमान में वह प्ले बैक सिंगर व स्टेज परफाॅर्मर का कार्य कर रहीं हैं। घर परिवार में पापा-चाचा सहित के गानों के शौक को उनकी यह होनहार बेटी परवान चढ़ा रही है। एमपीएस यूनिवर्सिटी मध्य प्रदेश से फाइनेंस में एबीए की अनामिका स्कूल-कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जीत हासिल कर चुकी हैं। भाेजपुरी में इस साल आई पवन सिंह व स्मृति सिंह अभिनीत फिल्म हर-हर गंगे में वह पवन सिंह के साथ ही झमकवला से होई..., खेसारीलाल यादव की फिल्म डोली सजा के रखना में करि ह कोठरिया में..., व लाडला-2 में लागेलू बताशाा गोरको..., गीतों को अपनी आवाज दे चुकी हैं। गायकी प्रतिभा के बदौलत ही दो माह पूर्व उनका चयन भोजपुरी सिनेमा चैनल पर शुरू हुए रियलिटी शो सुर संग्राम में प्रतिभागी के रूप में हुआ। इसमें यूपी टीम का नाम यूपी के योद्धा रखा गया है, जिसके मेंटर अभिनेता व गायक दिनेश लाल यादव हैं। वहीं, झारखंड टीम को गायिका कल्पना एवं बिहार टीम के मेंटर मशहूर गायक मनोज तिवारी हैं। खास बात यह है कि उन्हें इन जजों की तरफ से सुर सिंघम नाम भी दिया गया है।
विज्ञापन

------

गायकी के जरिए पिता के सपने को पूरा कर रही बेटी
अनामिका ने बताया कि उनके पापा भी गायकी का शौक रखते हैं, लेकिन परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने से वह इस क्षेत्र में नहीं जा पाए। वह गुवाहाटी में प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं। वह अपनी गायकी के जरिए अपने पापा के सपने को साकार कर रही हैं। सुर सग्राम में उनकी टीम ने अब तक बेहतर प्रदर्शन किया है और लगातार आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि हमारी यूपी टीम फाइनल तक पहुंचकर फिनाले अपने नाम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed