{"_id":"5e57f9288ebc3ef3e141687c","slug":"an-woman-suicided-salempur-news-gkp342789713","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरा बंद कर महिला ने लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरा बंद कर महिला ने लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसी
विज्ञापन
कमरा बंदकर महिला ने लगाई आग, झुलसी
पुलिस ने बंद कमरे का फाटक तोड़कर महिला को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
लार रोड। मईल थाना क्षेत्र के धरमेर गांव में एक महिला ने बंद कमरे में खुद को आग के हवाले कर लिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार के लोगों की सूचना पर पहुंची डॉयल 112 पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आनन-फानन उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां से भी सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
धरमेर गांव निवासी संदीप की पत्नी सुभावती (28) ने किसी बात से नाराज होकर बृहस्पतिवार की अल सुबह कमरे बंदकर आग लगा ली। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची डॉयल 112 पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। तब तक महिला बुरी तरह से जल चुकी थी। महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखकर डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी सुधार न होने पर डॉक्टर ने महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। महिला के जलने की सूचना पर मईल इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार रवि ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। इस बाबत इंस्पेक्टर मईल रविंद्र कुमार रवि ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। मामले की छानबीन की जा रही है।