फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   an woman murdered

मोबाइल से बात करने पर महिला की पीटकर हत्या

Wed, 03 Aug 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
an woman murdered
मोबाइल से बात करने पर महिला की पीटकर हत्या
विज्ञापन

चार लोगों पर मुकदमा दर्ज, एक आरोपी हिरासत में
सेखुई गांव के उसरहवा टोले में सोमवार की रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। थाना क्षेत्र के सेखुई गांव के उसरहवा टोले पर सोमवार की रात एक महिला की पिटाई कर दी गई। उसकी मंगलवार की सुबह मौत हो गई। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
थाना क्षेत्र के सेखुई गांव के उसरहवा टोला निवासी पूनम देवी का पति सूरत स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। महिला अपने घर में बेटे विराज निषाद के साथ रहती थी। पुलिस के अनुसार महिला की बात गांव के ही अशोक से काफी दिनों से होती थी। इसी बीच गांव के ही दीपक से बात करनी शुरू कर दी। यह बात अशोक को खटकने लगी थी।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को अशोक ने पूनम देवी से कहा कि मोबाइल फोन पर दीपक से बात न करे। इस पर महिला के दीपक के पक्ष में बोलने के कारण कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर रात में अशोक निषाद ने पूनम की घर में घुसकर पिटाई कर दी। इससे महिला के सिर में गंभीर चोट आ गई। सुबह उसकी घर पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब बेटा मां को जगाने गया तो वह मृतवस्था में पड़ी थी। यह देखकर शोर मचाने लगा। इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। इनमें से किसी ने डॉयल 112 पर सूचना पुलिस को दे दी। क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जिलाजीत चौधरी, एसएसआई महेंद्र मोहन मिश्र मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूनम के भाई अभिषेक निषाद निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर, नई बाजार, थाना झंगहा, गोरखपुर की तहरीर पर चार लोगों को नामजद करते हुए मारपीट तथा गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर अनिल निषाद, अशोक निषाद, दीपक निषाद एवं सत्यनारायण निषाद के विरुद्ध मारपीट तथा गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जांच में यह बात सामने आई है कि महिला का पति बाहर रहता है। अशोक से काफी समय से बात होती थी। इसी बीच महिला दीपक से बात करने लगी। आरोपी अशोक बात करने से मना कर रहा था। पर महिला ने दीपक का पक्ष लेते हुए लड़ाई कर ली। इसके कारण महिला की पिटाई कर दी गई और रात में समय रहते इलाज न होने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed