फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   an woman died in accident

Deoria News: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत

Sat, 23 Mar 2024 03:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 23 Mar 2024 03:08 PM IST
विज्ञापन
an woman died in accident
बाइक ने मारी टक्कर, रुद्रपुर-मदनपुर मार्ग पर हादसा
विज्ञापन


फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। बाइक से मायके से घर आ रही एक महिला की सड़क हादसे में शुक्रवार को मौत हो गई। वह अपने जेठ के लड़के के साथ बाइक से आ रही थी। रुद्रपुर-मदनपुर मार्ग पर महदहा गांव के पास पीछे से एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे महिला सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
सिलहटा गांव के रहने वाले योगेंद्र नाथ यादव बैंकॉक में रहते हैं। उनकी पत्नी मीरा देवी (45) कुछ दिन पहले बैरिया अपने मायके गई थीं। शुक्रवार की दोपहर वह अपने जेठ के लड़के अनिल के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। रुद्रपुर-मदनपुर मार्ग पर महदहा गांव के पास एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक चला रहे अनिल का संतुलन बिगड़ा तो मीरा देवी सड़क पर गिर गईं।
विज्ञापन

महिला के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनिल को मामूली चोट आई। महिला की मौत की खबर सुनकर अस्पताल पहुंचे परिजन बिलखने लगे। बेटा दुर्गेश और अमन मां के शव से लिपटकर रो रहे थे। बेटी नीतू और निधि का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed