{"_id":"6050f1338ebc3ec44635b238","slug":"an-woman-delivered-in-ambulence-infant-died-deoria-news-gkp38861442","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस में महिला ने जना मृत बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस में महिला ने जना मृत बच्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेंस में महिला ने जना मृत बच्चा
तीमारदारों ने वापस आकर पीएचसी पर किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर होने के बाद सदर अस्पताल जाते गर्भवती ने कुछ दूरी पर जाकर एंबुलेंस में मृत बच्चे को जन्म दे दिया। आक्रोशित परिजन पीड़ित महिला को लेकर वापस भाटपाररानी पीएचसी पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिए। डीएम व सीएमओ को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीएमओ सुरेंद्र सिंह ने घटना की जांच की।
क्षेत्र के लाखोपार निवासी जयराम पाल की पत्नी प्रमिला देवी को मंगलवार को सुबह प्रसव का दर्द शुरू हुआ। परिजन उसे लेकर सुबह 5:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी पहुंचे। प्रसव केंद्र पर तैनात एएनएम किरण देवी ने उसे तत्काल भर्ती कर आवश्यक उपचार शुरू किया। इसके पूर्व महिला को काफी रक्तस्राव हो चुका था। उस समय अस्पताल पर इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक गायब थे। काफी खोजबीन के बाद पीड़ित महिला को कई घंटे बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। महिला का रक्तस्राव बंद नहीं हो रहा था। गंभीर अवस्था में उसे सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बेलपार रेलवे क्रॉसिंग के समीप मृत बच्चा पैदा हुआ। परिजन वापस पीएचसी पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिए। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों के लापरवाही की सूचना मौके से डीएम व सीएमओ को दी। सूचना पर पहुंचे एसीएमओ सुरेंद्र सिंह ने घटना की जांच आरंभ कर दी। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उधर, एसीएमओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। वह इसकी रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौपेंगे।