{"_id":"634306e8a45c543a9d0e2f01","slug":"an-old-man-died-in-accident-deoria-news-gkp4533845170","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: ट्रक की चपेट से अधेड़ की मौत, इलाज के दौरान दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: ट्रक की चपेट से अधेड़ की मौत, इलाज के दौरान दम तोड़ा
Mon, 10 Oct 2022 05:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 05:14 PM IST
सार
खुखूंदु थाना क्षेत्र के बैरौना गांव निवासी सुरजू भगत (60) कोलकाता में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। करीब चार वर्ष पूर्व घर आए थे। घटना के दिन शाम को साइकिल से खेत में लगी फसल को देखने जा रहे थे।
विज्ञापन
मृतक सुरजु भगत की फाइल फोटो
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रक की चपेट में आने से बैरौना चौराहे के पास रविवार की शाम एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
खुखूंदु थाना क्षेत्र के बैरौना गांव निवासी सुरजू भगत (60) कोलकाता में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। करीब चार वर्ष पूर्व घर आए थे। घटना के दिन शाम को साइकिल से खेत में लगी फसल को देखने जा रहे थे। अभी वह देवरिया-बरहज मार्ग पर बैरौना चौराहे के पास पहुंचे थे, इसी दौरान बरहज की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास के लोग जब तक जुटे तब तक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतक के तीन पुत्र अजय, अमित व दुर्गेश व तीन पुत्रियां सुनीता, अनिता व सरिता तथा पत्नी कल्पाती देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। संवाद
विज्ञापन