फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   An elderly man returning from his wife's funeral rites died in a road accident.

Deoria News: पत्नी का पिंडदान कर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौतं

Wed, 24 Sep 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 24 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
An elderly man returning from his wife's funeral rites died in a road accident.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामलक्षन। क्षेत्र के शिवपुर गांव में मंगलवार की दोपहर सड़क हादसे में 70 वर्षीय रामाश्रय यादव की मौत हो गई। वह पत्नी के श्राद्धकर्म के बाद पिंडदान कर नदी से घर लौट रहे थे। पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, शिवपुर गांव के गनेशपुर टोला निवासी रामाश्रय यादव की पत्नी चानमती देवी का निधन हो गया था। मंगलवार को गांव के बाहर बगीचे में श्राद्धकर्म का आयोजन किया गया। परंपरा के अनुसार पिंडदान के बाद रामाश्रय यादव 55 वर्षीय साले सत्यदेव यादव निवासी कोईलगढ़हा के साथ बाइक से मझना नदी पर पिंडदान प्रवाहित करने गए थे। नदी से लौटते समय करिहवा पुल के पास पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में रामाश्रय यादव व उनके साले गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आननफानन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने रामाश्रय यादव को मृत घोषित कर दिया। उनके साले का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बाइक सत्यदेव यादव चला रहे थे। रामाश्रय यादव के दो पुत्र ब्रह्मानंद और सदानंद हैं। मां के ब्रह्मभोज वाले दिन ही पिता की असामयिक मौत से दोनों बेटे बेसुध हो गए। पिकअप को रामलक्षन पुलिस कब्जे में ले लिया है।अ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed