फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   An attractive reservoir being built at a cost of 10 lakhs, migratory birds will come

10 लाख की लागत से बन रहा आकर्षक जलाशय, आएंगे प्रवासी पक्षी

Mon, 28 Dec 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
An attractive reservoir being built at a cost of 10 lakhs, migratory birds will come
बरहज ब्लॉक परिसर में बन रहा जलाशय - फोटो : DEORIA
10 लाख की लागत से बन रहा आकर्षक जलाशय, आएंगे प्रवासी पक्षी
विज्ञापन

बरहज (देवरिया)। ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायत निधि से सुंदर जलाशय का निर्माण कराया जा रहा है। जहां प्रवासी पक्षियों के उतारने की व्यवस्था की जा रही है। 10 लाख की लागत से बन रहे तालाब के चारों तरफ फूल-पौधे लगाए जाएंगे। वहीं, बैठने के लिए बेंच का भी प्रबंध होगा जिसे लेकर लोगों में हर्ष है। कार्य को एक माह में पूरा करा लेने की योजना है।
ब्लॉक परिसर में उत्तर की तरफ करीब आठ कट्ठा में सुंदर जलाशय के लिए ब्लॉक प्रमुख मंजीत यादव ने प्रस्ताव किया था जिस पर मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू करा दिया गया था। लेकिन कोरोना और बरसात के कारण योजना अधर में थी। विभाग ने इस पर दोबारा कार्य शुरू करा दिया है जिस पर तेजी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 10 हजार स्क्वायर फीट में बनने वाले जलाशय में पूरब की ओर पक्की सीढ़ियां, जबकि मजबूती के लिए अन्य तीन ओर ब्रिक लाइन बनाया जाएगा। पोखरे के टॉप पर डेढ़ मीटर चौड़ा रास्ता बनाए जाने की योजना है।
विज्ञापन

आकर्षक जलाशय के निर्माण से प्रवासी पक्षियों को लुभाने के साथ ब्लॉक में आने-जाने वालों लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा। जलाशय के चारों तरफ पौधे, शो-प्लांट, पथ प्रकाश और बेंच लगाए जाएंगे। ब्लॉक परिसर में हो रहे निर्माण कार्य को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र पंचायत निधि से पोखरा तैयार कराया जा रहा है। जिसे अधिक से अधिक आकर्षक बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed