फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Amitabh Thakur's bail plea will be heard today.

Deoria News: अमिताभ ठाकुर की जमानत अर्जी पर आज होगी सुनवाई

Thu, 01 Jan 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 01 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Thakur's bail plea will be heard today.
देवरिया। पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की जमानत अर्जी पर दो जनवरी को सुनवाई होगी। उनके अधिवक्ता जमानत स्वीकृत कराने के लिए कोर्ट में अपनी दलीलें पेश करेंगे।
विज्ञापन

अमिताभ ठाकुर ने अपने अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी के जरिए जमानत अर्जी पर सुनवाई के समय व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।
इस बाबत अधिवक्ता ने बृहस्पतिवार को एक अर्जी सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। अब अमिताभ ठाकुर दो जनवरी को सुनवाई के समय उपस्थित रहेंगे। अमिताभ ठाकुर के अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि मुवक्किल के व्यक्तिगत उपस्थिति के अनुरोध को सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया गया। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

10 दिसंबर से न्यायिक हिरासत में हैं अमिताभ ठाकुर : पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर 10 दिसंबर से न्यायिक हिरासत में देवरिया जेल में हैं। उन्हें पुरवां इंडस्ट्रियल एस्टेट में पत्नी नूतन ठाकुर के नाम में हेराफेरी कर जमीन आवंटित कराने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल में रखा गया है। इस मामले में जमानत अर्जी पर बीते 24 दिसंबर को एसीजेएम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। तब कोर्ट के आदेश पर अमिताभ ठाकुर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। अमिताभ ठाकुर के अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी और अभिषेक शर्मा ने जमानत अर्जी पर बहस की। करीब एक घंटे तक जज ने दोनों पक्षों को सुना। इस बीच अमिताभ ठाकुर ने अपने साथ लाए करीब 18 पेज का सप्लीमेंटरी दाखिल कर दिया। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी में नियमों के अनुपालन में हुई चूक की जानकारी कोर्ट को देनी चाही थी।

अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी के अनुसार तब कोर्ट ने कहा कि सप्लीमेंटरी की विधिक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख दो जनवरी तय कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed