फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Amitabh Thakur case

Deoria News: अमिताभ ठाकुर मामले की सुनवाई अब चार को होगीा

Mon, 27 Jul 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 27 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Thakur case
देवरिया। पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर से जुड़े इंडस्ट्रियल एरिया जमीन प्रकरण में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत के निर्देश के बावजूद विवेचक की ओर से मामले की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए सुनवाई के लिए चार अगस्त की तिथि तय की है। साथ ही, विवेचक को चार अगस्त तक कोर्ट में हाजिर होने के निर्देश दिए हैं।
शहर के इंडस्ट्रियल एरिया पुरवां में जमीन आवंटित कराने के मामले में पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर पत्नी के नाम में हेरफेर कर प्लाट आवंटन के मामले में आरोपी हैं। अपने खिलाफ चल रही इस जांच में अब तक हुई कार्रवाई और स्थिति का ब्योरा जानने के लिए अमिताभ ठाकुर ने अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर जांच की प्रगति रिपोर्ट तलब करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मामले में पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले के विवेचक सोबरन सिंह को 27 जुलाई तक हर हाल में जांच की प्रगति रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष दाखिल करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि अमिताभ ठाकुर के मामले में विवेचक कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किया। कोर्ट ने विवेचक को नोटिस जारी करते हुए चार अगस्त तक कोर्ट में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed