फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Amid challenges to crime control, murders are occurring, raising questions about the system.

Deoria News: क्राइम कंट्रोल की चुनाैतियों के बीच हो रहीं हत्याएं, व्यवस्था पर उठे सवाल

Fri, 17 Oct 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 17 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Amid challenges to crime control, murders are occurring, raising questions about the system.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिले में चार दिन के अंदर हुई पांच हत्याएं पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दी है। एक के बाद एक हुई हत्या को लेकर क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।
सूत्रों की माने तो कई थानेदार एसपी के पैमान पर खरे नहीं उतर रहे हैं और थानों तक आने वाली छोटी-छोटी सूचनाओं को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिसका खामियाजा है कि यह बड़ा रूप ले रहा है। हांलाकि एसपी क्राइम को कंट्रोल करने के लिए पुलिसकर्मियों का तबादला लगातार कर रहे हैं।
इन घटनाओं के पर्दाफाश में लगे स्थानीय थानेदार के अलावा स्वाट टीम की भूमिका पर सवाल उठ रहा है। बनकटा के कोठिलवा गांव में मन्नू यादव की हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए स्वाट टीम दबिश दे रही, पर सफलता नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के पिपराईच थाना क्षेत्र के महुआचाफी गांव में पशु तस्करों ने एक युवक की हत्या कर दिया। इसके बाद देवरिया और कुशीनगर जिले में तैनात एसपी की कुर्सी छीन गई, इसके अलावा गोपनीय जांच में कई पुलिसकर्मियों का नाम सामने आया, इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी चल रही है। देवरिया में आए नए एसपी संजीव सुमन के सामने क्राइम कंट्रोल करना बड़ी चुनौती रही। छिटफुट विवाद के बीच किसी तरह नवरात्र का त्योहार तो बीत गया, लेकिन इधर चार दिनों में ताबड़तोड़ पांच हत्याएं हुई, इससे लोग सहम गए, हालांकि लार थाना क्षेत्र के कुंडावल हरि गांव में हुई युवती की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है, लेकिन बाकी चार घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अक्तूबर को बनकटा के कोठिलवा में मन्नू यादव की हत्या इसके दोस्त ने प्रेमिका से बात करने से मना करने पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इसकी लाश आरोपी अश्वनी के ननिहाल बरईपार में गांव के बाहर मिली।
14 अक्तूबर को भटनी थाना क्षेत्र के धर्मखोर दूबे गांव की रहने वाली गुड़िया का शव मोतीपुर गांव के समीप धान के खेत में मिला, वह एक दिन पूर्व घर से गायब हुई थी, गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई, युवती के पिता की तहरीर पर गांव के एक युवक पर हत्या का केस दर्ज पुलिस ने किया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग था।
पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी की लाश गांव में तालाब में मंगलवार की शाम को मिली थी। इसमें भी गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। प्रेम प्रसंग से यह भी मामला पुलिस की जांच में सामने आया है। लेकिन पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। वहीं भलुअनी थाना क्षेत्र के बसंतपुर मुकुंद प्राथमिक विद्यालय के समीप बुधवार को एक बुजुर्ग की लाश मिली। इसकी पहचान गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बैरिया खास गांव निवासी जयकरन दास के रूप में हुई।

पुलिस इसे संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। इन घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण तरीके से त्योहारों को निपटाने और बढ़ते हत्या के ग्राफ पुलिस को रोकने में पुलिस उलझती जा रही है। एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जो भी हत्या हुई है, उसके लिए टीम लगा दी गई है। अधिकांश मामलों को ट्रेस कर लिया गया है। जन्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed