फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ambedkar's statue damaged, protests

अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त की, विरोध

Sun, 27 Dec 2015 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 27 Dec 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन

पोखरभिंडा लाला गांव में शरारती तत्वों ने शनिवार की रात डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। 

आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस गांव में नहीं पहुंची। गांव के कुछ लोगों ने थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रामपुर कारखाना इलाके के पोखरभिंडाल लाला गांव में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई है। शनिवार की रात शरारती तत्वों ने अंबेडकर मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया।

 सुबह जब लोगों की नजर पड़ी तो लोग दंग रह गए। इसको लेकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। गांव के रामबास प्रसाद, रामजीत और पलटू सहित कई लोगों ने मूर्ति क्षतिग्रस्त करने पर नाराजगी जाहिर की। 

लोगों का कहना था कि किसी शरारती तत्व ने माहौल खराब करने की नियत से यह किया है। 

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस पर गांव के लोगों ने थाने पहुंच गए और मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 गांववालों का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई  नहीं की तो वह आंदोलन करेंगे। एसओ देवेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराकर कार्रवाई  की जा   रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed