{"_id":"5dd971958ebc3e54e95ebd9c","slug":"altrasound-deoria-news-gkp330456943","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के छापेमारी, अल्ट्रासाउंड सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग के छापेमारी, अल्ट्रासाउंड सेंटर
विज्ञापन
गौरीबाजार में अवैध रूप से संचालित किल्निक का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग के छापेमारी, अल्ट्रासाउंड सेंटर
बेबी अर्थो केयर नोटिस देने का बाद भी हो रहा था संचालित
एसीएमओ दर्ज कराएंगे केस, गौरीबाजार में मचा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरीबाजार में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर और अर्थों केयर पर छापेेमारी की। जांच में दोनों सेंटर फर्जी मिले, किसी का रजिस्ट्रेशन नहीं था। दोनों सेंटर को बंद कराया गया। एसीएमओ दोनों संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे।
गौरीबाजार में बिना रजिस्ट्रेशन अल्ट्रासाउंड सेंटर और अर्थों क्लीनिक संचालित हो रही है। इसकी शिकायत किसी ने सीएमओ से की थी। शनिवार को एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गौरीबाजार पहुंची। बेबी अर्थों केयर पर मरीजों का इलाज चल रहा था। खुद को डॉक्टर बताने वाली महिला टीम को देख भाग गई। दुकान के बाहर लगे बोर्ड पर जिन डॉक्टरों का नाम था। उनका पता नहीं था। वहीं पर संचालित हो रहे जनता अल्ट्रासाउंड सेंटर पर टीम पहुंची तो वहां कुशीनगर का रहने वाला अजय अल्ट्रासाउंड कर रहा था। अल्ट्रासाउंड सेंटर का रजिस्ट्रेशन नहीं था और ना ही कोई कागजात दिखा सका। इसके पूर्व बेबी अर्थों केयर पर एक बार और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर संचालक को नोटिस दिया था, बावजूद सेंटर का न तो रजिस्ट्रेशन हुआ और न ही कार्रवाई। इसकी वजह विभागीय संलिप्तता बताई जा रही है। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक के खिलाफ कोर्ट में वाद दाखिल किया जाएगा, जबकि बेबी अर्थों सेंटर के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।